Categories: Featured

एक शादी ऐसी भी : न कार, न डोली, दुल्हन के साथ दूल्हा चढ़ा JCB, वजह कर देगी हैरान

कुछ नया करने का क्रेज आजकल हर तरफ देखने को मिल जाता है। शादी के सपने हर कोई देखता है इसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का तो एक नया ट्रेंड चल चुका है, लेकिन इन सब के बीच पाकिस्तान के एक ऐसी शादी की वीडियो सामने आई है, जहां दूल्हा अपनी दुल्हन को जेसीबी पर लेकर जा रहा है।

बदलते दौर के अंदर धीरे – धीरे सबकुछ बदल रहा है। पिछले कुछ समय में चीजें आजकल कितनी बदल चुकी हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली वीडियो से लगाया जा सकता है।

एक शादी ऐसी भी : न कार, न डोली, दुल्हन के साथ दूल्हा चढ़ा JCB, वजह कर देगी हैरान

सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने एकदम अलग अंदाज में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। अपनी शादी को खुशनुमा बनाने के लिए पाकिस्तान के दूल्हे ने सबसे नायाब तरीका निकाला है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तैर रहा है।

कई लाख बार लोग इसे देख चुके हैं। अपने – अपने तरीके से प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इस दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन के लिए कोई लग्जरी कार या डोली नहीं बल्कि एक जेसीबी को चुना, जिस पर सवार होकर दोनों लोग पहुंचे। ये वीडियो पाकिस्तान के हुंजा घाटी का बताया जा रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे रोड पर जेसीबी चल रही है और उस पर खड़े होकर दूल्हा-दुल्हन जा रहे है और इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

लोगों की भीड़ दूल्हा-दुल्हन को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। एक जोड़ा शादी की रस्मों के लिए एकदम तैयार नजर आ रहा है। खास बात यह है कि दोनों की सवारी कोई आलीशान गाड़ी या पारंपरिक वाहन नहीं बल्कि जेसीबी है। दोनों आगे खड़े हैं और सड़क के किनारे मौजूद लोग उन्हें उत्सुकता से देख रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago