Categories: Press Release

ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स का हुआ शुभारंभ,

चण्डीगढ़- एच.पी.टी.आई, पंचकूला एवं मैनेज़मैंट डैवलपमैंट इंस्टीट्यूट गुरूग्राम के संयुक्त पहल पर आनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा। इस प्रशिक्षण अभियान का उद्घाटन करते हुए हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव पॉवर पी.के दास ने कहा कि तेजी से बदलती दुनिया में बिजली कम्पनियों के लिए उत्पादन उपलब्धता और आपूर्ति एक चुनौति है। जिसको नियमित रखने के लिए तकनीक और वित्तिय प्रबंधन का नियमित प्रशिक्षण हमारे समय की आवश्यकता है।

इसलिए यह पहल हरियाणा के संदर्भाें में महत्वपूर्ण घटना है। उन्होने कहा कि हरियाणा पॉवर युटीलिटिज़ के सभी कम्पनियों के इंजीनियर्स, वित्त एवं लेखा विभाग के अधिकारियों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स का हुआ शुभारंभ,

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रथम बैच अक्टूबर से दिसम्बर 2021, द्वितीय बैच जनवरी से मार्च 2022 और तृतीय बैच अप्रेल से जून 2022। उन्होंने कहा कि हिस्सा लेने वाले अधिकारी कर्मचारियों में मानव संसाधन का कौशल विकास के साथ वित्तिय प्रबंधन की दृष्टि से रचनात्मक संवर्धन होगा।

उन्होने कहा कि इस प्रशिक्षण से संस्थान के विकास के सम्वर्धन का नया मार्ग प्रशस्त होगा। दास ने कहा कि जुलाई, 2022 से एम डी आई के साथ मिल कर एम बी ए का भी प्रशिक्षण कोर्स आरंभ किया जाएगा।

स्वागत करते हुए संस्थान के डीन डा. पी.सी. बिस्वाल ने कहा कि पी.के दास के परामर्श पर हरियाणा के विभिन्न विभागों/संस्थाओं में कई सकारात्मक पहल आरंभ की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए।

ऐसे में आरंभ हो रहे विद्युत विभाग के मानव संसाधन को आधुनिकबोध एवं तकनीकी सम्पन्न बनाने की दृष्टि से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम एक नए युग का सूत्रपात करेगा।

उद्घाटन समारोह में एम.डी.आई. के निदेशक डॉ. राजेश चक्रवर्ती ने कहा कि यह प्रशिक्षण वैश्विक होती दुनिया और प्रतिस्पर्धा के समय में बिजली कम्पनियों के मानव संसाधन एवं अधिकारियों में कार्य संस्कृति एवं नेतृत्व क्षमता को सुदृढ़ करेगा।

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए एच.वी.पी.एन.एल. के प्रबंध निदेशक टी. एल. सत्यप्रकाश ने कहा कि जो अधिकारी प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन करेंगें उन्हे अगले प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अनिल मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेश शंशाक आनंद, निदेशक वित्त डी.पी तिवारी, निदेशक आर. के. जैन, निदेशक संजीव बंसल, एच.पी.टी.आई. के निदेशक कुलबीर सिंह सहित संस्थान के इंजीनियर्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago