Categories: Uncategorized

लव स्टोरी: चार साल तक प्रेमी खाता रहा कसमें, शादी के नाम पर छोड़ दिया देश, प्रेमिका पहुंची थाने

आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने वाले हैं जो फिल्मों से काफी मिलता–जुलता है। फिल्मों में तो आपने अक्सर देखा होगा कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को धोखा देकर देश छोड़कर चले जाते हैं। असल जिंदगी में भी ऐसे ही एक प्रेमी-जोड़े का मामला सामने आया है। महिला का प्रेमी चार सालों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाता रहा और जब प्रेमिका ने शादी के लिए कहा तो प्रेमी ने ना केवल उसे छोड़ दिया, बल्कि देश छोड़कर यहां से चला गया।

प्रेमिका अब भी दिन-रात उसके वापस लौटने का इंतजार कर रही है। प्रेमिका थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से भी गुहार लगाई कि उसके प्रेमी को वापस लाकर उससे शादी करा दो।

लव स्टोरी: चार साल तक प्रेमी खाता रहा कसमें, शादी के नाम पर छोड़ दिया देश, प्रेमिका पहुंची थाने

बता दें कि दोपहर के समय एक युवती महिला थाने पहुंची और पुलिसकर्मियों के सामने अपनी व्यथा सुनाई। युवती ने बताया कि वह इसी शहर की एक कालोनी की रहने वाली है। करीब चार साल पहले शहर का ही एक युवक उसके संपर्क में आया।

धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। उनके परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। चार साल से प्रेमी कसमें खाता रहा कि वह उसके साथ ही जिंदगी बिताएगा और दोनों शादी करेंगे।

प्रेमिका का आरोप है कि कुछ महीने पहले उसने प्रेमी से कहा कि उससे शादी कर ले। शादी की बात सुनने के बाद प्रेमी के व्यवहार में बदलाव आने लगा था। वह धीरे–धीरे उससे दूरी बनाकर रखने लगा। बातचीत भी न के बराबर होने लगी और अब जानकारी मिली कि उसका प्रेमी देश छोड़कर यहां से चला गया।

पता चला है कि वह बेलारूस देश में गया है। वह लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है।

युवती ने पुलिस से गुहार लगाई कि वह अपनी प्रेमी के बिना नहीं रह सकती। हर हाल में वह उसी से शादी करना चाहती है।

उसने पुलिस से यहां तक कह दिया कि या तो उसके प्रेमी से उसकी शादी करा दो, नहीं तो उसे रास्ता बताओ कि वह कैसे प्रेमी तक पहुंच सकती है। जरूरत पड़ी तो प्रेमी को पाने के लिए वह कानून का भी सहारा लेगी।

महिला थाने में एक युवती आई थी, जिसने बताया कि उसका प्रेमी बेलारूस देश में चला गया है। उसे कैसे न्याय मिल सकता है इस बारे में युवती ने सलाह भी ली है। हालांकि अभी तक युवती की ओर से लिखित में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago