Categories: Press Release

विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर कही यह बातें

चंडीगढ़- हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि देश की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर देश को मजबूत करने का काम किया है। परिवहन मंत्री सोमवार को मेवात के पुन्हाना में ‘महानायक नरेंद्र मोदी’ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी कार्यक्रम में बोल रहे थे।

गोष्ठी के दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू की हैं।

विचार गोष्ठी व प्रदर्शनी कार्यक्रम में परिवहन मंत्री ने पीएम मोदी को लेकर कही यह बातें

इससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को लाभ मिल रहा है। गरीबों को राशन देने की बात हो या फिर उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं देने की बात हो सरकार ने अनेक योजनाएं चलाकर देश के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। दुनिया में नरेंद्र मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया है।

उन्होंने तीन तलाक पर कानून लाकर देश की नारी शक्ति को मजबूती दी है। केंद्र सरकार ने पूरे हरियाणा को दूसरे राज्यों से जोड़ने के लिए कई एक्सप्रेस-वे बनाकर सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति बनाकर युवाओं को शिक्षा व रोजगार के साथ-साथ संस्कारवान और स्वावलंबी बनाने का लक्ष्य लिया है। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago