Categories: Press Release

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ‘DRIISHYA’ का गठन, मैनुअल कार्यों में होगी आसानी

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी तथा इमेजिंग के कार्य को तत्परता से निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) का गठन किया गया है।

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न प्रकार के सर्वे, गिरदावरी तथा इमेजिंग के कार्य को तत्परता से निपटाने के लिए ड्रोन इमेजिंग एण्ड इन्फोरमेशन सर्विस आफ हरियाणा लिमिटेड (DRIISHYA) का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में हर वर्ष मैनूअल किए जाने वाले सर्वे के कार्यो में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकेंगी और सर्वे वैज्ञानिक तरीके के किए जा सकेंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया ‘DRIISHYA’ का गठन, मैनुअल कार्यों में होगी आसानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय समय पर किए जाने वाले मैनूअल सर्वे में काफी समय व धन लगता है और अधिक मानव शक्ति का भी प्रयोग करना पड़ता है। अब ड्रोन के माध्यम से बिना योजना के हो रही बढ़ोत्तरी का पता लगाने के साथ अवैध कब्जों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इमेज अनालिसिस के लिए भी सूचना एकत्र की जा सकेगी। इस प्रकार ड्रोन व्यवस्था कई तरह की समस्याओं का निवारण करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यह एक अनूठी शुरूआत है। इसका उपयोग राजस्व के अलावा खनन, वन, यातायात, नगर एवं योजना विभाग, कृषि आदि विभागों में किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस कम्पनी का मुख्यालय करनाल में बनाया गया है और यह ड्रोन की खरीद करने के लिए नोडल एजेंसी होगी। इससे मैपिंग, भूमि रिकॉर्ड, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाएं, शहरी क्षेत्र में योजनागत विकास करने में मदद मिलेगी।

बैठक में विभिन्न 25 एजेंडों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ‘दृष्या’ का चेयरमैन मनोनीत किया गया है और मुख्य सचिव विजय वर्धन को वरिष्ठ वाईस चेयरमैन लगाया गया है।

इसके अलावा बोर्ड में 10 निदेशक नियुक्त किए गए हैं और टी.एल. सत्यप्रकाश को कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा करनाल के उपायुक्त निशांत यादव को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी लगाया गया है। बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी के साथ एमओयू साईन करने की अनुमति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, मुख्य सचिव विजय वर्धन, अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल, टीवीएसएन प्रसाद, प्रधान सचिव ए.के. सिंह, अरुण कुमार गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, एमडी एचएसआईडीसी अनुराग अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago