लखीमपुर की घटना तथा मनोहरलाल खट्टर के बयान को लेकर एनएसयूआई ने फूंका योगी-खट्टर का पुतला

फरीदाबाद। आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं तथा छात्रों ने लखीमपुर में किसानों की हत्या और मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लखीमपुर की घटना तथा मनोहरलाल खट्टर के बयान को लेकर एनएसयूआई ने फूंका योगी-खट्टर का पुतला



एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि लखीमपुर में हुई घटना की खबर सुनकर जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा तथा अन्य कांग्रेस नेता शहीद किसानों के परिवार से मिलने जा रहे थे तो उन्हें यूपी की दमनकारी भाजपा सरकार द्वारा गैर कानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया जोकि एक अलोकतांत्रिक कृत्य है। भाजपा सरकार के इशारों पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने प्रियंका गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ जो अभद्र व्यवहार किया है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है तथा अधिकारों को कुचल रही है।
कृष्ण अत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा भी किसानों के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर एक वीडियो में कुछ लोगों को किसानों के खिलाफ भड़काते हुए नजर आ रहें हैं। एक मुख्यमंत्री द्वारा ऐसे बयान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ऐसे बयानों से प्रदेश का तानाबाना बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं और प्रदेश को हिंसा की तरफ झोंक रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस बयान के लिए उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।



कृष्ण अत्री ने कहा कि 10 महीने से बैठे हुए किसानों की मांगों पर ध्यान देते हुए तीनो कानून को वापिस लेना चाहिए तथा लखीमपुर नरसंहार में जो भी दोषी हैं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।



इस दौरान छात्रनेता विशाल वशिष्ठ, नारायणलाल मीणा, देव चौधरी, अनुज शर्मा, अमन पंडित, ओमप्रकाश, अजय सिंह, अर्जुन, वीर बिधूड़ी, मुकेश कुमार, अमित यादव, मुकेश सैनी, हर्ष पाराशर, कुणाल, दिव्यांशु, विजय, अमन यादव,आसिफ आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago