सेक्टर 16 स्थित आशीर्वाद रेस्टोरेंट में सोमवार 4 अक्टूबर को *शाम-ए-गज़ल* का शानदार आयोजन किया


शहर के मशहूर शायर डा॰ *मुकेश गम्भीर* मुख्य अतिथि थे। इस शाम के लिए कई और मशहूर शायरों व गायकों को भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था जिनमें श्री *दीपेंद्र कांत* प्रधानाचार्य सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र एवं डॉ *अंजू मुंजाल* (संगीत अध्यापिका डी ए वी स्कूल) एवं *मिस्टर चंदन मेहता* फिल्म डायरेक्टर प्रोड्यूसर उपस्थित हुए। फोरम के सभापति साथ ही साथ अध्यक्ष *कैप्टन पी एल नाहर* ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि हर साल शाम-ए-गज़ल का आयोजन होता है लेकिन कोरोना के कारण 2019 व 2020 में यह आयोजन न हो सका।

सेक्टर 16 स्थित आशीर्वाद रेस्टोरेंट में सोमवार 4 अक्टूबर को *शाम-ए-गज़ल* का शानदार आयोजन किया


कार्यक्रम के प्रारंभ में फोरम के नये सदस्यों का हार्दिक स्वागत किया गया। केक काटकर अनेक सदस्यों का जन्मदिन मनाया गया। फोरम के महासचिव श्री अरविंद शर्मा ने इन सभी सदस्यों को स्टेज पर बुलाया और उन्हें मुख्य अतिथि व कैप्टन नाहर ने उपहार दिये। फोरम के सांस्कृतिक सचिव श्री रमेश चाँदना ने सभी शायरों व गायकों को अपनी प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया।
इन सभी ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, विशेषकर कैप्टन नाहर व रमेश चाँदना की गज़ल गायकी खूबसूरत रही।

इस अवसर पर एकॉर्ड अस्पताल के आमंत्रित मशहूर हड्डी जोड़ विशेषज्ञ डा॰युवराज ने हड्डियों से संबंधित रोगों के कारणों व उनके निदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा॰मुकेश गम्भीर ने अपने खास अंदाज में शायरी पेश कर समाॅ बाॅध दिया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी शायरों व गायकों को प्रतीक चिह्न दिये गए। फोरम के उप प्रधान इन्जीनियर बी एस चौपड़ा ने उपस्थित समुदाय को भोजन का निमंत्रण दिया और कार्यक्रम में भाग लेकर इसको सफल बनाने में इन सभी का आभार व्यक्त किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago