Categories: FeaturedUncategorized

सिर्फ एक खासियत के पीछे 36 लाख में बिक रही है इतनी छोटी झोपड़ी, क्या आप खरीदेंगे?

हमारे देश में हर किसी को इन्वेस्ट करना बहुत पसंद होता है। कोई गहनों में इन्वेस्ट करता है तो कोई मकानों में। दुनिया में आज के समय में लोग पैसों का इन्वेस्टमेंट प्रॉपर्टी में ही करते हैं। ये एक ऐसा इन्वेस्टमेंट है जो समय के साथ आपको मुनाफ़ा देगा। भारत में लोग जमीन के अलावा बना बनाया घर भी खरीदते हैं। लेकिन विदेशों में आपको ज्यादातर बने हुए घर ही सेल पर मिलेंगे।

कई लोगों को लगता है कि पैसा इन्वेस्ट करना है तो प्रॉपर्टी में करो। यह सही सोच भी है। लेकिन हाल ही में यूके के वेल्स के स्नोडोनिया में एक खूबसूरत सा कॉटेज सेल पर लगाया गया है। दिखने में ये कॉटेज छोटा है लेकिन बात अगर इसकी कीमत की करें तो आपको अच्छा-खासा पैसा खर्च करना पड़ जाएगा।

सिर्फ एक खासियत के पीछे 36 लाख में बिक रही है इतनी छोटी झोपड़ी, क्या आप खरीदेंगे?

जितनी इसकी कीमत बताई जा रही है उतने में हमारे देश में एक फ्लैट आराम से आ जाएगा। दरअसल, वेल्स में सेल पर लगा ये घर टूरिस्ट्स के लिए स्वर्ग माना जा रहा है। यहां से बैठकर आप झील और पहाड़ का मजा ले सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप ऐसे घर की तलाश कर रहे हैं, जहां काफी स्पेस हो और आप घूमते-फिरते रहे, तब ये घर आपके लिए नहीं है।

खुले और चौड़े घर ज़्यादातर लोग पसंद करते हैं लेकिन यह वैसा नहीं है। हवादार भी नहीं है। कीमत के हिसाब से ये घर काफी छोटा है। इस झोपड़ी को खरीदने के लिए आपको करीब 36 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा इस झोपड़ी में अंदर टॉयलेट भी नहीं है। इस झोपड़ी के अंदर घुसते ही आपको हॉल में दो सोफे लगे मिलेंगे। इसके अलावा दीवार पर लगे कबर्ड और एक आर्मचेयर भी आपको झोपड़ी के साथ ही मिलेगा। इसके ठीक आगे बना है बेडरूम।

इतने छोटे घर में शायद ही कोई अकेला व्यक्ति भी रह सके। कोई परिवार तो इसमें नहीं रह सकेगा। लोगों को बेडरूम से काफी उम्मीदें थी। लेकिन इसकी डिटेल्स जानकर सब मायूस हो रहे हैं। बेडरूम काफी छोटा है। इसमें आपको एक बेड मिलेगा, लेकिन वो भी फ़ोर्डेबल। यानी जब आप सो कर उठ जाएं, तो इसे मोड़ दें। ऐसे में बेडरूम में स्पेस बन जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago