बाईक पर घूमने के शौक ने बना दिया चोर, गिरफ्तार होकर गया जेल,चोरी की दोनों बाईक भी क्राइम ब्रांच एनआईटी ने किया बरामद

अपराध शाखा एनआईटी ने चोरी के दो अलग-अलग मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के अनूठे शौक ने उसे बाईक चोरी करने की तरफ धकेल दिया। पुलिस ने आरोपी द्वारा चुरायी गई दोनों मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है।

बाईक पर घूमने के शौक ने बना दिया चोर, गिरफ्तार होकर गया जेल,चोरी की दोनों बाईक भी क्राइम ब्रांच एनआईटी ने किया बरामद


गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू है और यह फरीदाबाद के धौज थानाक्षेत्र का निवासी है। इसने फरीदाबाद के दो अलग-अलग थानाक्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसी वर्ष इसके विरूद्ध जून और अक्टूबर माह में चोरी के कुल दो मामले दर्ज हुए हैं।


पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी को मोटरसाईकिल पर घूमने का बहुत ज्यादा शौक था। अपनी खुद की मोटरसाईकिल हो जाने की व्यवस्था में इसने मोटरसाईकिल चोरी कर ली। जब पहली मोटरसाईकिल खराब हो गई तो आरोपी ने मोटरसाईकिल ठीक कराना उचित नहीं समझा और 3 अक्टूबर को दूसरी मोटरसाईकिल चोरी कर ली।
पुलिस ने आरोपी से गहन पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहाँ से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में स्थानीय नीमका जेल भेज दिया गया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago