एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, ‘रामायण’ में रावण का निभाया था किरदार

टीवी जगत के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में रावण का किरदार निभा चुके एक्टर अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया. उन्होंने 82 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. त्रिवेदी ने रामानन्द सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।

जानकारी के अनुसार, अरविंद त्रिवेदी का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) सुबह मुंबई के दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट में होगा. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे लेकिन बीती रात हार्ट अटैक आने की वजह से उनका निधन हो गया. अरविंद त्रिवेदी के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने भी की है।

एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 82 साल की उम्र में निधन, 'रामायण' में रावण का निभाया था किरदार



रामायण में शानदार अभियन करने वाले अरविंद त्रिवेदी के कई और किरदारों को भी खूब सराहा गया. उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया था. यह शो भी छोटे पर्दे पर लंबे समय तक छाया रहा. इसके अलावा, त्रिवेदी ने कई गुजराती फिल्मों में भी अभिनय किया.

कोरोना लॉकडाउन के दौरान टेलीविजन पर रामायण शो का फिर से प्रसारण किया गया था, जिसने काफी सुर्खियां बंटोरी थीं. हालांकि, अरविंद त्रिवेदी के लंबे समय से बीमार रहने की वजह से कई बार मौत की अफवाह भी उड़ चुकी थी।



इस साल मई महीने में भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय कौस्तुभ ने सामने आकर सफाई दी थी. कौस्तुभ ने बताया था कि अरविंद जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है. साथ ही उन्होंने फेक न्यूज नहीं फैलाने की गुजारिश की थी।


त्रिवेदी ने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया. साल 2002 में उन्हें सेंट्रल बोर्ड फॉर फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) का एक्टिंग चेयरमैन भी बनाया गया था. इसके अलावा, वे साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद भी बने थे और पांच साल तक पद पर रहे थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago