कार फ्री डे पर उपायुक्त सहित सभी अधिकारी साईकिल पर पहुंचे लघु सचिवालय

उपायुक्त जितेंद यादव ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए हमें सप्ताह में कम से कम एक दिन कार फ्री डे को गंभीरता से लागू करना होगा। इसकी शुरूआत हम खुद जिला प्रशासन से कर रहे हैं और प्रत्येक बुधवार को कार फ्री डे शुरू कर दिया गया है। उपायुक्त जितेंद्र यादव बुधवार को कार फ्री डे के अवसर पर निर्देश दे रहे थे।

इस दिन उपायुक्त जितेंद्र यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम पुलकित मल्होत्रा सहित तमाम अधिकारी आज बुधवार को विश्व कार फ्री डे पर साईकिलों से और पैदल कार्यालय में पहुंचे ।

कार फ्री डे पर उपायुक्त सहित सभी अधिकारी साईकिल पर पहुंचे लघु सचिवालय

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि हमारे बुजुर्ग भी इस प्रेरणा के स्रोत हैं वे कहते थे कि सप्ताह में एक दिन पैदल चलना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण को भी शुद्धता मिलती है। इसलिए सप्ताह में प्रत्येक बुधवार के दिन यह मुहिम फरीदाबाद को ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद बनाने में कारगर सिद्ध होगी इससे प्रदूषण भी कम होगा और पर्यावरण में भी शुद्धता आएगी।

डीसी जितेंद्र यादव ने कहा कि यह कार फ्री डे फरीदाबाद में एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा इसके लिए फरीदाबाद के हर एक नागरिक को प्रेरित किया जाएगा ताकि वह इस आंदोलन में अपना सहयोग दें और सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एक दिन कार फ्री डे जरूर मनाएं। इसका उद्देश्य क्लीन फरीदाबाद ग्रीन फरीदाबाद बनने के सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि आज कार्यालय में सिर्फ दिव्यांगों को इसके लिए छुट दी गई थी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा आगामी अक्टूबर से हर बुधवार को कार फ्री डे मनाया जाएगा इसके लिए जिला के लोगों से अपील की गई है कि वह कार का प्रयोग ना करें।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago