Categories: Featured

18 सेकेंड में साड़ी पहना देती है ये महिला, दीपिका से लेकर नीता अंबानी हैं इनकी क्लाइंट

साड़ी को हर महिला पहनना पसंद करती है। यदि आप भी सब्यसाची या तरुण तहिलियानी की साड़ी के मालिक हैं लेकिन अगर आपको साड़ी पहननी नहीं आती हैं तो आपके पैसे बेकार हैं। महिलाओं में साड़ी पहनना एक कला हैं और कला में डॉली जैन को महारथ हसिल है। बॉलीवुड इंडस्ट्री की अभिनेत्रियों या सेलिब्रेटीज को डिजाइनर वियर या साड़ी में देख हर कोई फैन हो जाता है।

डॉली के कई बड़े-बड़े क्लाइंट्स होने के साथ उन्होंने सिर्फ 18.5 सेकेंड में गाड़ी बांधकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ हैं। बेहद परफेक्शन के साथ साड़ी जैसे ट्रेडिशनल वियर को पहन इन अभिनेत्रियों को देख आपके मन में ख्याल आता होगा कि कैसे ये इसे पहनती हैं। तो बता दें कि साड़ी पहनने के लिए ये साड़ी स्टाइलिस्ट की मदद लेती हैं। जो इन्हें साड़ी या दुपट्टे को कैरी करने में मदद करती हैं।

18 सेकेंड में साड़ी पहना देती है ये महिला, दीपिका से लेकर नीता अंबानी हैं इनकी क्लाइंट

उनकी कला एक अलग ही है। हर कोई इनकी कला का दीवाना है। वह 325 तरीकों से साड़ी स्टाइल करना जानती है। डॉली जैन बैंगलुरू में पली बढ़ी थी लेकिन उनकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई जहां पर सिर्फ सा़ड़ी पहनते थे। ससुराल में साड़ी पहनने की मजबूरी ने उन्हें साड़ी पहनने का एक्सपर्ट बना दिया। ससुराल में साड़ी पहनने के दौरान वो तरह-तरह की स्टाइल करती थीं। जिसकी लोग अक्सर ही तारीफ करते थे।

एशिया की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी से लेकर श्लोका मेहता, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर तक सभी सेलिब्रिटीज़ को डॉली जैन साड़ी और लहंगे पहना चुकी हैं। डॉली एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं। जहां पर उन्होंने दुल्हन के बहुत ही भारी दुपट्टे को सेट करने में मदद की। इस लहंगे के डिजाइनर संदीप खोसला थे। जो डॉली के हुनर से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद संदीप उन्हें अक्सर ही सेलिब्रेटीज को साड़ी या लहंगे पहनाने के लिए नाम सुझा दिया करते थे।

दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की रिसेप्शन पर जो साड़ी पहनी थी उसे डॉली जैन ने ही ड्रेप किया था। 15 सालों में डॉली ने बहुत सारे सितारों से लेकर नेताओं को साड़ी पहनाई है। वो बताती हैं कि हर रोज वो मैनीक्वीन को साड़ी और दुपट्टा पहनाने का वैसा ही अभ्यास करती हैं जैसे एक संगीतकार रियाज करता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago