Categories: Featured

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से छुटकारा पाने के लिए अपने टू व्हीलर में लगाएं CNG किट, कम खर्च में दौड़ेगी ज़्यादा

पैट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से वाहन चालकों के जेब का खर्च दोगुना हो गया है। लगातार बढ़ते दामों से सभी परेशान हैं। लोग सफर करने का सस्ता विकल्प तलाश रहे हैं। दूसरी तरफ वाहनों की बढ़ रही संख्या के कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है। इस बीच प्रदूषण की मार झेल रहे और सड़कों पर सफर करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। अब स्कूटी में सीएनजी किट लगाई जा सकेगी। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

जैसे-जैसे पेट्रोल के दाम बढ रहे हैं अल्टरनेटिव फ्यूल के नए अवसर भी मार्केट में आ रहे हैं। इसी कड़ी में स्कूटर के लिए CNG किट मार्केट में आ गया है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने यूरो-3 के एक्टिवा स्कूटी के बेस मॉडल में सीएनजी किट फिटमेंट को मंजूरी दे दी है। स्कूटी में सीएनजी किट लगाने के बाद एक किलोमीटर का सफर तय करने पर 65 से 70 पैसे का खर्च आएगा।

पेट्रोल की बढ़ी कीमतों से छुटकारा पाने के लिए अपने टू व्हीलर में लगाएं CNG किट, कम खर्च में दौड़ेगी ज़्यादा

ग्रीन फ्यूल के कारण इससे प्रदूषण भी नहीं होगा। फिलहाल स्कूटी को पेट्रोल से चलाने पर करीब 1.5 रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च आता है। एक तरफ जहां पेट्रोल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर है वहीं CNG की कीमत लगभग 47-49 रुपये प्रति लीटर तक है। सीएनजी किट के बाद स्कूटर भी 80 किलोमीटर तक का एवरेज देने लगता है।

भारत में अभी कोई भी कंपनी स्कूटर में सीएनजी किट लगाकर नहीं बेच रही है। नई योजना के तहत इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 25 स्कूटी पर ट्रायल पूरा कर लिया है। लोवाटो एक ऐसी कंपनी है, जिसने स्कूटर के लिए सीएनजी किट को मार्केट में उतारा है और इसकी शुरुआत होण्डा के एक्टिवा से की गई है। यदि किसी के पास होण्डा की एक्टिवा मौजूद हैं तो वह सीएनजी किट लगवा सकता है।

एक्टिवा स्कूटी में सीएनजी के दो सिलेंडर आगे वाली डिग्गी के दोनों ओर लगाए जाएंगे। लोवाटो की CNG किट को एक्टिवा में सिर्फ 15 हजार रुपये के खर्च पर लगवाई जा सकती है। यदि आप प्रतिदिन ठीक-ठाक स्कूटर चलाते हैं तो यह कीमत एक वर्ष में ही वसूल हो जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago