डॉ एमपी सिंह विद्यार्थियों को किया वोट बनवाने के लिए जागरूक

अतिरिक्त उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार स्वीप के कोऑर्डिनेटर डॉ एमपी सिंह ने गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ के 2100 विद्यार्थियों को वोट बनवाने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की अहम भागीदारी होती है। जो विद्यार्थी 18 वर्ष की उम्र पूरी कर लेते हैं उनको एनवीएसपी पोर्टल पर जाकर फॉर्म 6 भरकर अपनी वोट स्वयं बना लेनी चाहिए।

डॉ एमपी सिंह विद्यार्थियों को किया वोट बनवाने के लिए जागरूक

यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। यदि सभी पात्र प्रतिभागियों की वोट समय रहते बन जाती है और मतदान वाले दिन सभी अपने मत का सही प्रयोग करते हैं तो लोकतंत्र मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि अच्छे नेता देश को मिल जाते हैं जो जनहित और राष्ट्रहित में काम करने में सक्षम हो सकते हैं।

डॉ एमपी सिंह ने कहा कि यदि पढ़े-लिखे युवा और पढ़े लिखे अधिकारी और कर्मचारी यदि मत का सही प्रयोग नहीं करेंगे तो विकसित और विकासशील देश नहीं बन पाएगा। इसलिए सभी युवाओं को आगे आना चाहिए और अपने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी जागरूक करना चाहिए । जिनकी वोट नहीं बनी है उनकी वोट बनवाने मैं मदद करनी चाहिए और एथिकल वोटिंग का प्रचार और प्रसार करना चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस के इंचार्ज डॉ रामचंद् समाजशास्त्र के प्रवक्ता इंद्र सिंह, कवि देवेंद्र कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर यादव ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि हमारे सभी विद्यार्थी और अध्यापक सरकार की मुहिम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व मे जल शक्ति अभियान के तहत एक रैली निकाली गई जिसमें लोगों को पानी का सदुपयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर अर्थशास्त्र के प्रवक्ता हुकम सिंह राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश कुमार अंग्रेजी के प्रवक्ता बशीर खान भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago