Categories: Featured

टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ की सलीमा ने दुनिया को कहा अलविदा, पीछे छोड़ गयी एक 1 साल का बेटा

पिछले कुछ दिनों में कई बड़ी हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम का किरदार निभा चुकीं टीवी एक्ट्रेस मनीषा यादव ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। मनीषा यादव का निधन महज 29 साल की उम्र में ही हो गया। हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। ये दुखद खबर सुनकर टेलीविजन इंडस्ट्री के सितारों ने भी शोक व्यक्त किया है।

फिल्मों में और टीवी सीरियल में ऐसी काफी छोटी छोटी भुमिकाएं होती है जो काफी प्रसिद्ध हो जाती है। उसी भूमिका को मनीषा ने निभाया था। मनीषा यादव के निधन के खबर की पुष्टि जोधा- अकबर धारावाहिक में जोधा बेगम का करिदार निभाने वाली अभिनेत्री परिधी शर्मा ने की है।

टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ की सलीमा ने दुनिया को कहा अलविदा, पीछे छोड़ गयी एक 1 साल का बेटा

इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान है। वहीं सोशल मीडिया पर सितारे और फैन्स मनीषा को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। परिधि शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी के जरिए मनीषा की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मनीषा सलीमा बेगम के किरदार में नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए परिधि ने कैप्शन में लिखा, ‘यह खबर बहुत दिल तोड़ने वाली है, आरआईपी @manisha_Mann।

मनीषा यादव ने एक अक्टूबर को आखिरी सांस ली। दिवंगत अभिनेत्री के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। मनीषा यादव का निधन किस वजह से हुआ है इस बारे में अब तक आधिकारिक रूप से कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि मनीषा शर्मा का निधन ब्रेन हेमरेज की वजह से हुआ है।

उनके कई फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्टस पर भी उनके प्रशंसक कमेंट कर दुख जता रहे हैं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा रायजादा ने मनीषा की आखिरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मनीषा काश ये खबर झूठी होती। हमारी यादों में तुम हमेशा रहोगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago