Categories: Featured

एक प्रवचन करने के इतने रुपये चार्ज लेती हैं जया किशोरी, फिर पैसों से करती हैं ऐसा काम

केवल देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जया किशोरी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी जाया किशोरी की फैन फोल्लोविंग लगातार बढ़ती जा रही है। नानी बाई का मायरा और श्रीमद् भागवत की कथा का वे वाचन करती हैं। जया किशोरी जब कथावाचन करती हैं तो उन्हें सुनने के लिए हजारों की तादाद में लोग पहुंच जाते हैं। यही नहीं, सोशल मीडिया में भी जया किशोरी का कथावाचन बहुत ही लोकप्रिय है।

उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जया किशोरी का नाम इंडिया की फेमस कथावाचिका के रूप में जाना जाता है। सोशल मीडिया में हमेशा ही जया किशोरी के वीडियो को वायरल होते हुए देखा जाता है।

एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जया किशोरी की पहचान है। इंटरनेट पर अक्सर यह सर्च किया जाता है कि जया किशोरी की फीस आखिर कितनी है और उनकी कथाओं पर होने वाला खर्च कितना है।

वे एक भजनगायिका भी हैं। सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी उनके सैकड़ों अनुयायी हैं। जया किशोरी के ऑफिस में काम करने वाले एक कर्मचारी की मानें तो एक कथा करने के लिए वे 9 लाख 50 हजार रुपये फीस के तौर पर ले लेती हैं।

कथा करने से पहले इस फीस का आधा हिस्सा यानी कि 4 लाख 25 हजार रुपये ले लिए जाते हैं। वहीं, बाकी फीस कथा करने के बाद ली जाती है।

जया किशोरी का जन्म 1996 में हुआ था। उनका असली नाम जया शर्मा है, लेकिन लोग उन्हें जया किशोरी के रूप में जानते हैं। ऐसा नहीं है कि जया किशोरी कथावाचन के बदले जो फीस लेती हैं, वे सारे पैसे केवल अपने लिए ही खर्च करती हैं।

इस कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को दान में चला जाता है। यह वह संस्थान है, जो दिव्यांग लोगों की सेवा में लगा हुआ है। विशेष तौर पर इसमें दिव्यांगों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है।

इन दिनों मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक वक्ता में जया किशोरी जी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। वे जब 9 वर्ष की थी तभी से आध्यात्म की ओर खींची चली आई थी।

जया किशोरी के मुताबिक वे कथावाचन में ज्यादा व्यस्त रहती हैं, ऐसे में उनके पास दिव्यांगों की मदद के लिए समय नहीं होता।

उनके मुताबिक वे दिव्यांगों की मदद के लिए पहुंच भी नहीं पाती हैं। यही वजह है कि वे दान करके ही दिव्यांगों तक अपने हिस्से की सेवा पहुंचा देती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago