Categories: Featured

पत्नी को कर लिया था पड़ोसी ने अगवाह, एक महीने बाद फोन पर बताई पति को सच्चाई

अक्सर पति और पत्नी के बीच कई तरह के कम्युनिकेशन गैप रहते हैं। जो रिश्ते को ख़राब करते हैं, लेकिन अगर सबकुछ सही चल रहा हो और पत्नी एक दम से गायब जाये तो कई सवाल खड़े होते हैं। इस मामले में एक माह बाद पत्नी का फोन आने पर पति हक्का बक्का रह गया और उसने थाने तहरीर देकर पड़ोस में रहने वाले युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

जैसे ही पत्नी का कॉल आया पति को यकीन नहीं हो रहा था कि इतने समय बाद बीवी कॉल कैसे आगया। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी ने फोन कर उसका अपहरण होने की बात बताई है। कैंट नकटिया निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वह 18 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ घर में सो रहा था।

पत्नी को कर लिया था पड़ोसी ने अगवाह, एक महीने बाद फोन पर बताई पति को सच्चाई

युवक को हाल ही में उसकी पत्नी का फोन आया और पत्नी ने अपने अपहरण होने की जानकारी उसे फोन पर दी। देर रात लगभग तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसकी पत्नी गायब थी। जिसके बाद उसने रिश्तेदारों और अपने परिचितों के यहां पत्नी को तालाश किया। इसके बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो वह चुपचाप बैठ गया।

युवक की पत्नी करीब एक महीने से लापता थी। कुछ दिनों तक पत्नी की तलाश करने के बाद पति ने हार मान ली। पीड़ित के मुताबिक ठीक एक माह बाद 18 सितंबर को रात लगभग आठ बजे उसकी पत्नी का फोन आया और वह बहुत परेशान थी। जिसकी आवाज सुनकर वह परेशान हो गया। पत्नी ने उसे फोन पर बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले युवक दिनेश सिरोही ने अपने अपहरण कर लिया है और उसे घर से काफी दूर एक मकान में बंधक बनाकर रखा है।

यह सब सुनकर पति आग बबूला हो गया। उसने तुरंत पुलिस को यह जानकारी दी। पत्नी ने बताया कि उसकी निगरानी करने के लिये एक और समेत दो अन्य लोग भी मौजूद है और वह लोग बाहर जाने नहीं देते हैं। इसके साथ ही बाहर जाने और पुलिस से शिकायत करने पर बेटे का अपहरण कर जान से मारने की धमकी देते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago