Categories: Featured

मछुआरे के जाल में फंसी ‘सोने के दिल’ वाली मछलियां, रातोंरात बना करोड़ों का मालिक

कई बार मछुआरे के हाथ ऐसा कुछ हाथ लग जाता है कि उसे काफी रुपये मिल जाते हैं। कहते हैं कि जब किसी व्यक्ति पर किस्मत मेहरबान होती है तो रातों-रात उसकी दुनिया बदल जाती है। मछुआरों की जिंदगी मछलियों के सहारे सी चलती है। इसलिए दो वक्त की रोटी के बंदोबस्त के लिए हर मछुआरा रोज मछली पकड़ने समुद्र के पास पहुंच जाता है।

पालघर का एक मछुआरा रातोंरात करोड़पति बन गया है। अब यूं तो ज्यादातर मछुआरों की जिंदगी मुफलिसी में कटती है। मगर कुछ एक बार मछुआरों की किस्मत ऐसी चमकती है कि पलभर में करोड़पति बन जाते हैं। इस मछुआरे की ऐसी किस्मत पलटी है जिसकी बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। यह मछुआरा मछली बेचकर रातोंरात करोड़पति बन गया।

मछुआरे के जाल में फंसी ‘सोने के दिल’ वाली मछलियां, रातोंरात बना करोड़ों का मालिकमछुआरे के जाल में फंसी ‘सोने के दिल’ वाली मछलियां, रातोंरात बना करोड़ों का मालिक

मछुआरा रातों-रात करोड़पति बन गया। यह सब तब हुआ जब चंद्रकांत के हाथ ‘सोने के दिल’ वाली घोल मछलियां लग गईं। पालघर जिले के मुरबे गांव के मछुआरे चंद्रकांत तरे की नाव मानसून में मछली पकडने पर प्रतिबंध हटने के बाद समुद्र में गई थी। 28 अगस्त के दिन मछली पकड़ते हुए जब चंद्रकांत का जाल भारी हुआ तो उसने उसे बाहर खींचा गया। नाव पर सवार सभी ये देखकर हैरान हो गए कि जाल में 150 के करीब घोल मछलियां थी।

इतनी बड़ी संख्या में घोल मछलियां को देख सभी खुशी से झूम उठे। घोल मछली एक प्रकार की ब्लैकस्पॉटेड क्रोकर मछली है जिनकी मांग विदेशों में खूब होती है। मछुआरे का नाम चंद्रकांत तरे बताया जा रहा है और वह मछली पकड़कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। किनारे आने पर जब मछली की बोली लगाई गई तो उसके 1 करोड़ 33 लाख के करीब की बोली लगी।

घोल मछलियों के पेट मे एक थैली होती है जिसकी बहुत मांग है। घोल मछली में काफी लाभकारी होती है, जिसका इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है। इस वजह से एक मछली की कीमत हजारों में होती है।

Avinash Kumar Singh

Published by
Avinash Kumar Singh

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

5 days ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

5 days ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

5 days ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

1 week ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

2 weeks ago