Categories: India

मां-बाप ने बॉडी बनाने भेजा था जिम, ट्रेनर के साथ फरार हो गयी बेटी- जाने क्या है पूरा मामला

मां-बाप ने बॉडी बनाने भेजा था जिम, ट्रेनर के साथ फरार हो गयी बेटी :- युवा पीढ़ी में फिटनेस (Fitness) काे लेकर काफी क्रेज है. इसे देखते हुए बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में जिम (Gym) खुल गये हैं. वहां युवाओं की भीड़ लगी रहती है. खासकर लॉकडाउन में लंबे समय तक घरों में बंद रहने के बाद लोग फिट होने के लिए जिम का रुख कर रहे हैं. जमुई की एक युवती ने भी फिट होने के लिए जिम जाने का फैसला किया और अब यही उसके परिजनों के लिए सदमा साबित हुआ है.

जमुई (Jamui) के खैरमा निवासी और कचहरी परिसर में एक सरकारी कर्मचारी की बेटी कोरोना काल के दौरान शरीर को फिटनेस रखने के लिए कचहरी चौक स्थित एक जिम में जाने लगी. सामान्य परिवार के माता-पिता की तरह उन्होंने भी अपनी रजामंदी दे दी. जिम का खर्चा उठाने के लिए भी तैयार हो गए.

मां-बाप ने बॉडी बनाने भेजा था जिम, ट्रेनर के साथ फरार हो गयी बेटी- जाने क्या है पूरा मामला
Representative image

लड़की नियमित जिम जाने लगी. हुआ यह कि जिम जाने के दौरान ही लड़की की ट्रेनर राजा कुमार से आंखें चार हो गयीं. ट्रेनिंग के दौरान दोनों और अपने नजदीक आये. उसके बाद लड़की उसी जिम में ट्रेनर का काम करने लगी. अंत में अचानक दोनों गायब हो गये.

परिजन लगा रहे है थाने के चक्कर

अब लड़की के परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं. उसकी मां ने जमुई थाने में एफआईआर दर्ज करायी. मां ने ट्रेनर राजा कुमार को अभियुक्त बनाया गया है. इस मुकदमे में अचानक नया मोड़ तब आया जब उक्त लड़की पुलिस के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुई. दिन भर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. एक तरफ मां-बाप, बुआ-फूफा और परिवार के सभी लोग उसके पांव में लिपट रहे थे कि वह घर चले तो दूसरी तरफ लड़के के परिवार वाले मोर्चाबंदी किए उसके साथ खड़े थे.

Representative image

उस लड़की का पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत में एडीजे प्रथम सैयद मोहम्मद शब्बीर कि अदालत में पेशी के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराया गया. जहां उसने अपने प्रेमी से शादी करने और उसी के साथ जाने की बात कही.

माँ ने कहा लड़की है नाबालिग

हालांकि लड़की की मां की ओर से न्यायालय में एक आवेदन देकर यह कहा गया कि लड़की की उम्र दिखाए गए कागजात में सिर्फ 18 वर्ष 2 महीने है. ऐसे में उसकी उम्र की जांच जरूरी है क्योंकि वह नाबालिग है.

Representative image

न्यायालय में लड़की द्वारा दिखाए गए संस्कृत बोर्ड के प्रमाण पत्र के आधार पर मां और कथित प्रेमी पति दोनों के पास भेजने से मना कर दिया और उसे बालिग मानते हुए कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया.

पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी औकात से बढ़कर अपनी बच्ची की बात मानी. उसकी हर इच्छा पूरी की. लड़कियां जमुई में अभी जिम जाने के लिए तैयार नहीं होती हैं, ऐसे में उन्होंने अपनी बेटी को भेजा. और यही उनका अपराध है.

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago