Categories: Uncategorized

यह है फरीदाबाद के टॉप रेस्ट्रो बार, जानिए इनकी विशेषता और पता।

द कॉर्क रेस्ट्रो बार

अगर आप एक ऐसी जगह जाना चाह रहे है जिसमें अच्छा माहौल, स्वादिष्ट भोजन, बढ़िया संगीत और बढ़िया ड्रिंक्स हो तो आपको ज़रूर जाना चाहिए द कॉर्क। ड्रिंक्स और भोजन की कीमत दर यहा ठीक है। द कॉर्क एस.एन.ओ- 57 & 58, ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट, सेक्टर-79 में है। इस रेस्ट्रों बार के खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 11.30 बजे तक है।

यह है फरीदाबाद के टॉप रेस्ट्रो बार, जानिए इनकी विशेषता और पता।

द स्काई पाटिओ

इस जगह की छत पर बैठने का आनंद लेने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ आने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहाँ का माहौल आपके दिल को छू जाएगा, यहा का लज़ीज़ भोजन और ड्रिंक्स आपको बार-बार आने पर मजबूर कर देगा। द स्काईपाटिओ बी.आर 301, सेक्टर-81, हाई स्ट्रीट में है। इस रेस्ट्रो बार के खुलने का समय सुबह 12 बजे से रात 12.30 बजे तक है।

कैटेलिस्ट गैस्ट्रोबार

शहर के अंदरूनी हिस्सों में से कैटेलिस्ट गैस्ट्रोबार भी सबसे अच्छा रेस्टो बार है। यह जगह लाइव संगीत के साथ एक सुंदर वातावरण प्रदान करती है। उनके पास अच्ची ड्रिंक्स का मेन्यू और स्वादिष्ट मुँह में पानी लाने वाला भोजन है। कैटेलिस्ट गैस्ट्रोबार एस.सी.ओ 8, सेकंड फ्लोर, सेक्टर-16, हुडा मार्किट में है। इस रेस्ट्रो बार के खुलने का समय सुबह 12 बजे से रात 12 बजे तक है।

फॉक्स

एक ऐसा रेस्टोबार जिसका स्वादिष्ठ भोजन और मदोष कर देने वाली ड्रिंक्स से आपको प्यार हो जाए। यहाँ विभिन्न प्रकार की बैठने की व्यवस्था और शानदार प्रकाश व्यवस्था के साथ इसके अंदरूनी हिस्से को बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। फॉक्स एस.सी.ओ- 104 & 105, सेकंड फ्लोर, हुडा मार्किट, सेक्टर-16 में है। इस रेस्ट्रो बार के खुलने का समय सुबह 11.30 बजे से रात 12 बजे तक है।

डियर्स ऑन बीयर्स

इस जगह ने पहले दिन से अपना नाम लोगो के दिलों मे बना लिया है। यहाँ का माहौल काफी शांत और खुशाल है। स्वादिष्ठ भोजन और मदहोश कर देने वाली ड्रिंक्स आपको मजबूर करेगी यहा आने को। डियर्स ऑन बीयर्स एस.सी.एफ 3 & 4, दूसरी मंजिल, हुडा मार्केट, सेक्टर 14 में है। इस रेस्ट्रो बार के खुलने का समय सुबह 12 बजे से रात 12 बजे तक है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

6 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

3 months ago