Categories: Featured

जब दूल्हा बन मंडप पर बैठे थे ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’, इस अंदाज में आशीर्वाद देने पहुंचे थे ‘रावण’

जब भी रामायण के पात्र रावण का जिक्र होता है तो सबसे पहले जेहन में अरविंद त्रिवेदी का चेहरा ही होता है। उनकी कला का कोई जवाब नहीं। अरविंद त्रिवेदी के निधन ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। अरविंद ने टीवी के अबतक के सबसे पॉपुलर शो ‘रामायण ‘ में ‘रावण’ का किरदार निभा कर अपने इस रोल को अमर कर दिया। इस रोल से अरविंद ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग छवि कायम की।

जी हाँ, रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 82 साल की उम्र में अरविंद ने मंगलवार को हार्ट अटैक की वजह अंतिम सांस ली। अरविंद के निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि​ दे रहे हैं। वहीं एक बार फिर अरविंद को याद कर ‘रामयण’ के लक्षमण भावुक हो उठे हैं। उन्होंने दिवंगत एक्टर संग बिताए अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों की तस्वीरें साझा की हैं।

जब दूल्हा बन मंडप पर बैठे थे 'रामायण' के 'लक्ष्मण', इस अंदाज में आशीर्वाद देने पहुंचे थे 'रावण'

अरविंद त्रिवेदी को उनके फैंस रावण के अलावा लंकेश, लंकाधिपति रावण आदि नामों के साथ भी जानते हैं। ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी सुनहरी यादों को शेयर किया है। सुनील ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें सुनील की शादी की हैं।

इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो रहे हैं। तस्वीर में सुनील दूल्हा बनकर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सुनील के सर पर पगड़ी और गले में फूलो की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह काल कुर्ता और काला चश्मा लगाए अरविंद त्रिवेदी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने खास कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, ‘कुछ पुराने खूबसूरत पल अरविंद भाई के साथ। मेरी शादी के समय उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ और उनके 80वें जन्मदिवस पर मयंक भाई और मैं शुभकामनाएं देते हुए। आप हम सबको बहुत याद आओगे अरविंद भाई।

रामानंद सागर की रामायण के किरदार इतने खूबसूरत और असरदार थे कि लोग उन्हें अब भी पहचानते हैं, सम्मान देते हैं। आपको बता दें अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद सुनील लहरी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago