फरीदाबाद पुलिस ने शुरू की एक अनूठी पहल, महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने लगाया जाएगा स्त्रीलिंक मेला

फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अंशु सिंगला ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा।

फरीदाबाद पुलिस ने शुरू की एक अनूठी पहल, महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर महीने लगाया जाएगा स्त्रीलिंक मेला



आज यह मेला डबुआ कॉलोनी के समुदाय भवन में लगाया गया था। इसमें एसएचओ महिला थाना एनआईटी इंस्पेक्टर माया और उनकी पुलिस टीम मौजूद रही।

मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने औरतों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया उनको बताया गया कि अगर आप के खिलाफ घर या बाहर कहीं भी शोषण होता है तो उसके खिलाफ आवाज उठाएं।



वहां पर मौजूद इंस्पेक्टर माया ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद में महिलाओं को जागरूक करने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने जागरूकता की तरफ एक और कदम बढ़ाया है अब हर महीने एक स्त्रीलिंक मेला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।



उन्होंने बताया कि मेले में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति स्टॉल लगाकर उन्हें जानकारी दी जाएगी,,अगर किसी महिला को किसी भी तरह की कोई परेशानी है। तो स्टॉल पर बैठे हुए लीगल एडवाइजर उन्हें सलाह देंगे और उनकी समस्या का निवारण करेंगे।



एसएचओ माया ने बताया कि महिलाओं के लिए स्त्रीलिंक मेला आयोजन फरीदाबाद में पहली बार किया गया है। इस मेले में महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उनके दिमाग में क्या चल रहा है इसकी भी जानकारी मिलेंगी इसके साथ साथ महिलाएं अपने अधिकारों के बारे में कितनी जागरूक है इसका भी पता चल पाएगा।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago