Categories: Faridabad

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की वजह से शहर के इन इलाक़ों में चलेगा बुलडोज़र, पुलिस फ़ोर्स हुई तैनात

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की वजह से शहर के इन इलाक़ों में चलेगा बुलडोज़र :- हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के बीच आ रहे अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की तैयारी पूरी कर ली है। आज से अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया जाएगा। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके।

फरीदाबाद से गुजर रहे बाईपास रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिंक रोड के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत बाईपास रोड को चौड़ा कर 12 लेन किया जा रहा है। इसके लिए एनएचएआई ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सड़क के दोनों तरफ 70-70 मीटर की जगह मांगी है। कुछ जगह तो एनएचएआई को मिल गई है। वहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन सेक्टर-37 से बल्लभगढ़ तक अधिकांश जगहों पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं।

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की वजह से शहर के इन इलाक़ों में चलेगा बुलडोज़र, पुलिस फ़ोर्स हुई तैनात
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की वजह से शहर के इन इलाक़ों में चलेगा बुलडोज़र

लोगों ने घर बना रखे हैं, शोरूम खोल रखे हैं। इन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। इससे एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। एक सप्ताह पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी बाईपास रोड पर तोड़फोड़ के लिए पहुंचे थे। सेक्टर-17 के पास लोगों के विरोध के कारण बिना तोड़फोड़ के खाली हाथ वापस लौट गया।

एचएसवीपी के सर्वे विभाग कनिष्ठ अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि लोगों को घरों को खाली करने का आदेश दिया था। वह समय समाप्त हो गया है।

एक्सप्रेसवे के बीच आ रहे अवैध कब्जों को खाली करने के लिए सोमवार से तोड़फोड़ अभियान शुरू किया जा रहा है। सेक्टर-17 से तोड़फोड़ कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago