प्रियंका गांधी फौलादी इरादों वाली नेता हैं,गिरफ्तारी से नहीं डरने वाली

सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज कांग्रेस प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वाराणसी में आयोजित किसान न्याय रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी फौलादी इरादों वाली नेता हैं। 1 नहीं 100 बार गिरफ्तारी से भी वे डरने वाली नहीं। वे किसानों को न्याय दिलाने की इस लड़ाई में पीछे हटने वाली नहीं हैं।

प्रियंका गांधी फौलादी इरादों वाली नेता हैं,गिरफ्तारी से नहीं डरने वाली

अगर श्रीमती प्रियंका गांधी कुचले जाने वाले किसानों के हक में आवाज नहीं उठाती तो आज कुचलने वाले खुलेआम घूम रहे होते। उन्होंने कहा कि किसानों के आंसू पोंछने जा रही प्रियंका गांधी को रोकने के लिये जितनी पुलिस लगायी गयी, अगर उतनी पुलिस लखीमपुर सांसद और मंत्री पुत्र को रोकने के लिये लगाते तो आज देश को और देश के किसानों को ये दिन नहीं देखना पड़ता। हर तरह के उत्पीड़न के बाद भी प्रियंका गांधी न्याय की इस लड़ाई में आगे बढ़ती रहीं।



दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं आज देश के किसान और मजदूर के न्याय की गुहार लगाने आया हूं। लखीमपुर खीरी में सत्ता के मद में मदांध मंत्री पुत्र की गाड़ियों ने सिर्फ किसानों को ही नहीं, देश की आत्मा, देश के संविधान और लोकतंत्र को भी निर्ममता से रौंद दिया। जब देश का दिल दहला तो किसान के आंसू पोंछने के लिये वहां पहुंचने का सबसे पहला कदम प्रियंका गांधी ने बढ़ाया। पूरे देश के किसान ने देखा कि हमें रोकने के लिये हर तरह की बाधाएं खड़़ी की गयीं। पुलिस ने धक्का-मुक्की की, गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पूछा कि क्या इस देश में किसी दुखिया के आंसू पोंछना अपराध है। दीपेंद्र हुड्डा ने रैली में उमड़े जनसैलाब से सीधा सवाल किया जब देश की ‘आत्मा’ को रौंदा गया तब आपकी ‘अंतरात्मा’ जागी या नहीं जागी?





उन्होंने किसानों के न्याय की लड़ाई में साथ देने की गुहार के साथ कहा कि आप किसका साथ देंगे कुचलने वालों का या जो कुचले गये उनके न्याय का? एक तरफ कुचलने वाले खड़े हैं, दूसरी तरफ जो कुचले गये वो खड़़े हैं। एक तरफ घमंड में लैस मंत्री पुत्र खड़े हैं दूसरी तरफ किसान-मजदूर अपने पसीने के साथ खडे हैं। एक तरफ सत्ता खड़ी है, दूसरी तरफ सत्य खड़ा है। एक तरफ सत्ता का निरंकुश अभिमान खड़ा है, दूसरी तरफ किसान और मजदूर का स्वाभिमान खड़ा है।

एक तरफ विभाजन की सोच खड़ी है, तो दूसरी तरफ भाईचारे का सिद्धांत खड़ा है। एक तरफ बड़े उद्योगपति और सरमायेदार खड़े है, तो दूसरी तरफ किसान-मजदूर-छोटा दुकानदार खड़ा है। एक तरफ धनबल, सत्ताबल, सरकारी तंत्र का बल और पुलिस बल खड़ा है, दूसरी तरफ नैतिक बल खड़ा है। एक तरफ अंधा अहंकार है, तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी की ललकार है।





किसान न्याय रैली में पहुँचने से पहले प्रियंका गाँधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचारपूर्वक पूजन कर बाबा विश्वनाथ से देश-प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर में माँ दुर्गा से पाप और अन्याय का संहार कर देश में शांति और न्याय स्थापित करने की प्रार्थना की।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago