30 नवंबर तक प्रत्येक वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आदेश हुए जारी

निगमायुक्त यशपाल यादव ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग ली और उनसे संबंधित मुख्य मुद्दों पर चर्चा की।

30 नवंबर तक प्रत्येक वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, आदेश हुए जारी

मीटिंग में निगमायुक्त द्वारा मुख्य तौर पर यह व्यक्त किया कि शहर की अधिकांश सड़कें क्षतिग्रस्त है इसलिए प्रत्येक वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 30 नवंबर तक हो जानी चाहिए और इससे संबंधित औपचारिकताओं को तुरंत पूरा किया जाए। निगमायुक्त ने इंजीनियरिंग ब्रांच के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि जिन-जिन वार्डो के डिस्पोजल/टयूबवैलों की मोटर पंप आदि खराब है उन्हें ठीक कराने के लिये पूरे साल के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिये ठेका दें और उसके बाद भी अगर कोई शिकायत आती है तो संबंधित सहायक अभियन्ता के खिलाफ कार्यवाई की जाए।



इसके अतिरिक्त मीटिंग में निगमायुक्त ने विभिन्न वार्डो में सीवरेज लाईनें जो ब्लाक हो चुकी है उनको 30 अक्टूबर तक दुरूस्त करने साथ ही साथ शहर की जितनी भी नाले-नालियों पर अवैध कब्जा है उनको हटाने के लिये संबंधित संयुक्त आयुक्त को सूची भेजकर अवैध कब्जे हटाने बारे कारवाई करवाने के आदेश दिये ताकि पानी की निकासी भली प्रकार सुनिश्चित हो सके।



निगम की आय बढ़ाने के लिये निगमायुक्त ने सभी सामुदायिक भवनों को नगर निगम के कब्जे में लेने तथा इन भवनों पर मोबाईल टावर आदि लगाने के लिये ऐजेंसियों से बात करने के भी निर्देश दिये। इसके अलावा निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध सीवर और पानी के कनेक्शनों को वैध करने तथा प्राईवेट पलम्बरों को पंजीकृत करने के भी आदेश दिये।



बैठक में आयुक्त ने खोरी गांव में सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट शीघ्र लगवाने के भी आदेश दिये।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago