अब भारत में 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, DCGI ने इस टीके को दी मंजूरी

वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन (Corona Vaccine) को सबसे बड़ा हथियार माना जा रहा है और अब देश में 2 साल से 18 साल के बच्चों के टीके को लेकर बड़ी खबर आ रही है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन (Covaxin for Children) को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. भारत में बच्चों के लिए मंजूरी पाने वाली यह पहली वैक्सीन है।

अब भारत में 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी वैक्सीन, DCGI ने इस टीके को दी मंजूरी



ट्रायल में 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई कोवैक्सीन

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने सितंबर में बच्चों पर वैक्सीन (Corona Vaccine) के ट्रायल पूरे किए थे और क्लीनिकल ट्रायल्स में लगभग 78 प्रतिशत असरदार साबित हुई थी. कंपनी द्वारा डाटा सबमिट किए जाने के बाद ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने आंकलन के बाद कंपनी से एडिशनल डाटा मांगा था, जो शनिवार को सबमिट कर दिया गया था।।

कल (11 अक्टूबर) भी इसे लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी यानी SEC की मीटिंग हुई थी और आज हुई बैठक में 2 से 18 साल के बच्चों को कोवैक्सीन (Covaxin ) लगाए जाने को अनुमति दे दी गई।



बच्चों को लगाई जाएगी कोवैक्सीन की 2 डोज

ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही 2 से 18 साल के बच्चों के लिए वैक्सीन अभियान (Vaccination Campaign) की शुरुआत की जाएगी. बच्चों को कोवैक्सीन (Covaxin for Children) की दो डोज दी जाएगी।



देश में अब तक दी गई है 95.89 करोड़ डोज

भारत में वैक्सीन अभियान (Vaccination Campaign) की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी और अब तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की 95 करोड़ 89 लाख 78 हजार 49 डोज दी जा चुकी है. भारत में 68 करोड़ 65 लाख 80 हजार 570 लोग कम से कम टीके की एक डोज ले चुके हैं, जबकि 27 करोड़ 23 लाख 97 हजार 479 लोगों वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है.

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago