Categories: Featured

60 साल की उम्र में की शादी, पलटी किस्मत, ऐसे बन गए 7.54 करोड़ के मालिक

इंसान की किस्मत कभी भी पलट सकती है। किसी भी समय इंसान फर्श से अर्श पर पहुँच सकता है। लड़कियों को लक्ष्मी जी का रूप कहा जाता है। इस वजह से कहावत है कि शादी के बाद लड़कों की किस्मत बदल जाती है। अब अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर 60 साल के एक शख्स ने शादी की। इसके चार दिन बाद उसकी किस्मत ही बदल गई। आलम है ये कि नए जोड़े को अभी तक किस्मत के इस खेल पर यकीन नहीं हो रहा है।

दोनों ने एक दूसरे को अपने के लिए लकी माना है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, उत्तरी कैरोलिना के माइकल एबरनेथी ने हाल ही में शादी की। चार दिन के बाद उनके पास एक फोन आया। जिसमें पता चला कि वो करोड़पति बन गए हैं। शुरू में उनको ये सब मजाक लग रहा था, लेकिन तभी पता चला कि ये सब उनकी लॉटरी टिकट की वजह से हुआ है।

60 साल की उम्र में की शादी, पलटी किस्मत, ऐसे बन गए 7.54 करोड़ के मालिक

पहले तो उन्हें भरोसा नहीं हुआ। फिर उन्हें लगा कि किस्मत जब चमकती है तो देर नहीं लगती राजा बनने में। लॉटरी विजेता माइकल एबरनेथी के मुताबिक उनको कुल 7,54,88,000 रुपये की लॉटरी लगी है। लॉटरी अधिकारियों को उन्होंने बताया कि वो शादी के चार दिन बाद लेक्सिंगटन में शीटज स्टोर गए थे। वहां पर उन्होंने 30 डॉलर का टिकट खरीदा। जिस पर लॉटरी निकल आई। जिस वजह से अब वो करोड़पति बन गए हैं।

पति ने अपनी पत्नी का धन्यवाद भी किया है कि शादी के चंद दिनों के बाद ही उनकी किस्मत बदल गयी है। शादी के बाद ही उन्होंने अपनी किस्मत को अजमाने का फैसला किया था। जिस वजह से उन्होंने दो टिकट खरीदे। पहले टिकट में तो कुछ नहीं निकला, लेकिन आखिरी टिकट में उनका एक मिलियन डॉलर का ईनाम निकल गया। हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ लॉटरी ऑफिस पहुंचकर पुरस्कार की राशि ली। दोनों इसे वेडिंग गिफ्ट मान रहे हैं।

आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए। किसी भी समय आपकी किस्मत का ताला खुल सकता है। एबरनेथी के मुताबिक वो 60 साल के हैं, ऐसे में अब उनकी काम करने की इच्छा नहीं है। वो इस पैसे से पहले फ्लोरिडा हनीमून मनाने जाएंगे। इसके बाद किसी सुरक्षित जगह पर वो पैसा निवेश करेंगे, ताकि बुढ़ापे में वो उनके काम आ सके।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago