Categories: Faridabad

दिसंबर तक तैयार हो जाएगा ये अंडरपास, नोएडा-गाजियाबाद और फरीदाबाद के लाखों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

फरीदाबाद-नोएडा और गाजियाबाद को जोड़ने वाले एफएनजी एक्सप्रेसवे पर बहलोलपुर के पास निर्माणाधीन अंडरपास का काम बहुत ही तेजी से चल रहा है। साथ ही अफसरों का कहना है,कि दिसंबर से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। इस अंडरपास का करीब 30 फ़ीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है।सोमवार को प्राधिकरण के जीएम पीके कौशिक ने साइट पर जाकर कार्यों का निरीक्षण किया और उन्होंने कांट्रेक्टर को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

दिसंबर तक तैयार हो जाएगा ये अंडरपास, नोएडा-गाजियाबाद और फरीदाबाद के लाखों वाहन चालकों को मिलेगा लाभ

आपको बता दे की जीएम का कहना हैं कि यह अंडरपास करीब 35 मीटर लंबा है। इसमें 35 करोड रुपए की लागत से बनाया जा रहा है और करीब 10 महीने पहले इसे बनाने का काम शुरू हुआ था। महामारी और अन्य
वजह से इसका निर्माण ठप हो गया था, लेकिन महामारी की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद बीते अगस्त से फिर से इसका काम शुरू कराया।

अब एक बार फिर से काम में तेजी आई है। इस अंडरपास को 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अफसरों ने इसे दिसंबर से पहले तैयार करने की योजना बनाई है।

इसके साथ ही प्राधिकरण नोएडा – नोएडा एक्सप्रेसवे अंडरपास के निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। आपको बता दे की ,चार लेन के 715 मीटर लंबे इस अंडरपास को बनाने में करीब 99.34 करोड़ रुपए का खर्च आएगा और इसके तैयार होने के बाद यातायात को काफ़ी राहत मिलेगी। लाखों वाहन फर्राटा भरेंगे और साथ ही इससे प्रदूषण कम होगा और ईंधन दोनों की बचत होगी।

बीते दिनों ही नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रितु माहेश्वरी ने इस अंडरपास के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago