दीपेंद्र हुड्डा ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस,गाड़ी से कुचले गये किसानों को न्याय मिलने तक चैन सेनहीं बैठेंगे

प्रियंका गांधी के साथ आज फिर लखीमपुर खीरी पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शहीद किसानों एवं पत्रकार के अंतिम अरदास में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में जिन निर्दोष किसानों की गाड़ियों से कुचल कर बर्बर हत्या की गयी, आज सारे देश का किसान भावनात्मक रूप से उनके परिवार के साथ खड़ा है और हर किसी के हृदय में गहरी पीड़ा है।

दीपेंद्र हुड्डा ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस,गाड़ी से कुचले गये किसानों को न्याय मिलने तक चैन सेनहीं बैठेंगे

जब तक शहीद परिवारों को पूर्णतः न्याय नही मिल जाता, हम उन्हें अकेला नहीं पड़ने देंगे। हर मोड़ पर साथ मिलेंगे, हर लड़ाई साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पुत्र के खिलाफ पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी, किसानों को इसका भरोसा नहीं है। यदि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री इस्तीफा नहीं देते तो उन्हें तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।





लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीद किसानों एवं पत्रकार की आत्मा की शांति के लिये घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर तिकुनिया में आयोजित अंतिम अरदास कार्यक्रम में दीपेंद्र हुड्डा ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा गाड़ी से कुचले गये किसानों व पत्रकार को न्याय मिलने तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब मुख्य आरोपी का पिता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के पद पर है तो आम जनता न्याय की उम्मीद कैसे करेगी? उन्होंने बड़ी संख्या में किसानों को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे लोगों को जगह-जगह पुलिस द्वारा रोके जाने की खबरों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जो सरकार शहीद किसानों के अंतिम अरदास में शामिल होने से ही लोगों को रोक रही है उससे न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago