Categories: Featured

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

गूगल ने आज हर किसी की ज़िंदगी काफी आसान बना दी है। हर काम को लोग गूगल के सहारे करने लगे हैं। गूगल आज हर वर्ग के उम्र के लोगों का बेस्टफ्रेंड बन गया है। जो कुछ समझ में नहीं आता वह गूगल पर सर्च कर लिया जाता है या फिर ओके गूगल बोलकर पूछ लिया जाता है। मोबाइल पर गूगल असिस्टेंट शुरू करने के बाद आप जैसे ही ‘ओके गूगल’ बोलते हैं, उसे कंपनी के कर्मचारी सुनते हैं।

इस बात की जानकारी शायद आपको नहीं होगी लेकिन यह सच है। सूचना प्रौद्योगिकी पर शशि थरूर की अध्यक्षता वाली संसद की स्थाई समिति में कंपनी ने खुद यह बात मानी है।

गूगल पर भूलकर भी न करें ये काम, जानिए क्या नुक्सान होगा इससे आपको

कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। अब इससे लोगों को अपनी जानकारियां बचाने का मौका मिलेगा। इतना ही नहीं, गूगल टीम ने यह भी माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है। कंपनी जमा डेटा को तब तक डिलीट भी नहीं करती, जब तक कि यूजर उसे खुद डिलीट न कर दे।

कई बार ऐसा होता है कि जो हम गूगल पर सर्च करते हैं वह निजी होती हैं। गूगल के कर्मचारी हर चीज़ पर नज़र रखते हैं। इस संबंध में गूगल की दलील है कि उसके कर्मचारी स्पीच रिकॉग्निशन यानी आवाज की पहचान को बेहतर करने के लिए बातचीत सुनते हैं। लेकिन यह बात हज़म नहीं होती है। गूगल ने कहा कि कर्मचारी संवेदनशील जानकारी नहीं सुनते और यह केवल सामान्य बातचीत होती है, जिसे रिकॉर्ड किया गया था। हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है।

छोटे – छोटे बच्चों से लेकर बुज़ुर्ग लोगों तक सभी गूगल की मदद लेते हैं। आप जो भी सर्च करते हैं वह सभी जानकारी गूगल के पास होती है। हो सकता है अब कि आप ओके गूगल बोलना बंद करदें। यह आपकी निजता को हानि पहुंचा सकता है। आपकी सभी बातों को रिकॉर्ड किया जाता है। सतर्क रहें।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago