Categories: Featured

छोटे से गांव का बेटा ‘जय चौधरी’ ऐसे बना अरबपति, जानिए इनकी सफलता की कहानी

सफलता यह नहीं देखती कि आप कहाँ से हैं क्या करते हैं? सफलता बस पक्का इरादा और मेहनत को देखती है। किसान के बेटे जय चौधरी ने कड़ी मेहनत के दम पर भारत के टॉप टेन अरबपतियों में जगह बनाई है। सरकारी स्कूल से पढ़कर उच्च शिक्षा हासिल करने अमेरिका गए जय चौधरी आज दुनिया के अरबपतियों की सूची में 577वें स्थान पर हैं।

उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। उनकी मेहनत के आगे सभी नतमस्तक हैं। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में यह रैकिंग सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पनोह गांव से संबंध रखने वाले जय चौधरी अमेरिका में जी स्केलर कंपनी के सीईओ हैं। 

छोटे से गांव का बेटा 'जय चौधरी' ऐसे बना अरबपति, जानिए इनकी सफलता की कहानी

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 में 577 स्थानों पर चढ़ गए हैं, और भारत के शीर्ष दस सबसे अमीर लोगों में से एक होने का भी रास्ता बना लिया है। जय चौधरी का असली नाम जगतार सिंह चौधरी है। जय चौधरी के पिता भगत सिंह पनोह गांव के प्रधान रह चुके हैं। हल चलाकर अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने वाले भगत सिंह अपनी धर्मपत्नी के साथ इन दिनों अमेरिका में ही रहते हैं।

वह छोटे से गांव से आते हैं। आज उन्होंने खुद अपने दम पर एक अलग पहचान बनायी है। सरकारी स्कूल से पढ़कर अमेरिका में हुनर के दम पर मुकाम हासिल करने वाले जय चौधरी की उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है। सबसे बड़े भाई दलजीत सिंह के मार्गदर्शन में ही जय चौधरी शिक्षा ग्रहण कर अमेरिका तक पहुंचे और अमेरिका में एमटेक की पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब कर खर्चा पूरा किया।

सेवानिवृत्त प्रिंसीपल दलजीत सिंह ने बताया कि जय चौधरी के संघर्ष की बदौलत ही उन्हें यह मुकाम मिल पाया है। उन्होंने बताया कि जय चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा पनोह से ही हुई है। इसके बाद कई किलोमीटर रोजाना पैदल सफर तय कर धुसाड़ा में आगामी शिक्षा ली। आठवीं कक्षा में प्रदेशभर में तीसरे स्थान पर रहे।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago