Categories: Press Release

विजय दशमी पर पुलिस ने शहर को वृक्ष लगाकर प्रदूषण नामक बुराई से कराया मुक्त

बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतिक त्यौहार विजयदशमी के शुभ अवसर पर डीसीपी डॉ अंशु सिंगला ने पुलिस लाइन फरीदाबाद परिसर में 101 पौधे लगाकर शहरवासियों को प्रदुषण नामक बुराई पर जीत पाने के लिए प्रयासरत फरीदाबाद पुलिस द्वारा पर्यावरण को शुद्ध स्वच्छ बनाने की ओर बढ़ते कदम और सराहनीय कार्य के बारे में प्रेरणात्मक सन्देश दिया है।

इस अवसर पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका श्रीमती हेमा अरोड़ा , स्कुल का स्टाफ एवं छात्र छात्राओ ने भी हिस्सा लिया। आपको बता दें कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा 05 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर जंगल का दंगल नामक से अभियान चलाया गया था जिसमे पुलिस लाइन में जापानी तकनीक मियावाकी से 4000 पौधे लगाए गए थे जिन का संरक्षण किया गया और अब मियावाकी तकनीक से विकसित होकर मात्र 4 महीनों में 6/7 फुट बडे हो चुके है।

विजय दशमी पर पुलिस ने शहर को वृक्ष लगाकर प्रदूषण नामक बुराई से कराया मुक्त

थोड़े समय में ही यह पौधे मिलकर जंगल का रूप धारण कर चुके हैं। जिला पुलिस द्वारा न केवल पौधे लगाए जा रहें है बल्कि उनका अच्छी तरह रख-रखाव भी किया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए डॉ सिंगला ने 101 नए पौधे लगाकर विजयदशमी के उत्सव का शुभारम्भ किया। डॉ सिंगला ने उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने रावण को मारकर बुराई का अंत किया था उसी प्रकार हमें आज के समय में इस समाज में फैली बहुत सी बुराइयों को समाप्त करने की जरुरत है।

फरीदाबाद पुलिस न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाने बल्कि समाज से जुडी हर प्रकार की कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत है। आज के समय में प्रदुषण भी एक तरह की सामाजिक बुराई है। पर्यावरण हमारी पृथ्वी पर न केवल मनुष्यों बल्कि हर प्राणी वर्ग के जीवन का एक अहम् हिस्सा है इसलिए हमें मिलकर इसे सरंक्षित रखने की आवश्यकता है।

पर्यावरण प्रदुषण के कारण मानव वर्ग के साथ साथ जीव जंतुओं के लिए भी अनेकों समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं इसलिए हम सबको मिलकर इस प्रदुषण नामक बुराई का अंत करने में अहम् कदम उठाने चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को सवच्छ करने में अपना अहम् योगदान देना चाहिए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago