Categories: Featured

13 साल के बेटे ने डियोड्रेंट से उड़ाया पूरा का पूरा घर, धू-धूकर जल गया आलीशान फ्लैट

बच्चों की गलतियों को अक्सर हम अनदेखा कर देते हैं। यह गलतियां हमें बाद में काफी परेशानी देती हैं। इंसान के साथ हादसे कभी भी हो जाते हैं। इन हादसों के पीछे की लापरवाही कभी बड़ी होती है तो कभी छोटी। कई बार ऐसी चीजों के कारण इतने बड़े हादसे हो जाते हैं कि सिर्फ इसपर अफ़सोस ही किया जा सकता है। साउथ लंदन में रहने वाली फैमिली के साथ ही ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसमें 1 डियोड्रेंट की बोतल के कारण उनका पूरा घर जलकर राख हो गया।

एक छोटी सी बोतल ने इतना बड़ा विनाश कर दिया। हर कोई इसकी बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा तब हुआ जब घर में रहने वाले कपल के 13 साल के बेटे ने घर में जल रही मोमबत्ती के पास ही डियोड्रेंट स्प्रे कर दिया। इससे वहां भीषण आग लग गई।

13 साल के बेटे ने डियोड्रेंट से उड़ाया पूरा का पूरा घर, धू-धूकर जल गया आलीशान फ्लैट

घर वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही बर्बादी का मंज़र शुरू हो गया। इस हादसे में 13 साल के एटरिन बेहज़ादी को गंभीर चोट लगी। उसका पूरा हाथ जल गया और उसके पेट पर छाले पड़ गए। हादसा तब हुआ जब एटरिन नहाने के बाद खुद पर डियो स्प्रे कर रहा था। इसकी वजह से 20 मंजिला आपर्टमेंट के सबसे ऊंचे तले पर बने उनके फ्लैट में आग लग गई।

यह मंज़र देखकर हर कोई दहल गया। हर किसी की आँखों में आग की लपेटें नज़र आने लगी। यह हादसा 15 अक्टूबर को रात के करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे में पूरा घर जल गया। साथ ही नीचे रहने वाले परिवार ही आनन-फानन में घर छोड़कर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही 10 फायर इंजन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

परिवार का कहना है कि किसी की जान को कुछ नहीं हुआ इससे वह काफी खुश हैं। ज़िंदगी की कीमत बड़ी होती है सामान की नहीं। मामले को लेकर एटरिन की मां, 43 साल की सराह ने बताया कि मेरे फ़्लैट में डियोड्रेंट की वजह से आग लग गई। घर की खिड़कियां और कांच के दरवाजे धमाके में टूट गए।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago