Categories: Featured

सिंगल चार्ज में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचाएगी ये इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 घंटे में होगी फुल चार्ज

इन दिनों बढ़ते पेट्रोल की कीमतों की वजह से लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक कार की तरफ बढ़ता जा रहा है। आने वाला दौर इलेक्ट्रिक व्हीकल का है। वही ईवी को लेकर जिस तरह से लोगों का रूझान बढ़ रहा है। ऐसे दुनिया भर की ऑटो कंपनियों अपने ईवी को लॉन्च कर रही है। बेस्ट इलेक्ट्रिक कार कंपनियां इंडिया में अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं।

भारत कई कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है। देश में बहुत जल्द Tesla को टक्कर देने वाली एक अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ऐसी कार इंडिया में बनाने जा रही है, जो सबसे ज्यादा रेंज देने दावा कर रही है।

सिंगल चार्ज में दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचाएगी ये इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 घंटे में होगी फुल चार्ज

भारत समेत दुनिया भर की ऑटोमोबाइल कंपनियां E-Car का निर्माण करने पर जोर दे रही हैं। Triton EV भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। इसके लिए उसने तेलंगाना सरकार के साथ एमओयू भी साइन किया है। हाल में कंपनी ने अपने Model H को रिवील किया है। कंपनी अपनी इस 8-सीटर एसूयवी को तेलंगाना के जहीराबाद में बनने वाले प्लांट में ही तैयार करेगी। इंडिया में ये कंपनी की पहली कार लॉन्चिंग हो सकती है।

Triton EV का नाम भी शामिल हो गया है, बहुत जल्द भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है। अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार कंपनी Triton EV का कहना है कि उसके Model H की लंबाई 5.6 मीटर होगी। यानी ये एक बड़ी एसयूवी होगी। कंपनी का दावा है कि इसमें 5,663 लीटर का स्पेस होगा। वहीं ये 7 टन तक का वजन कैरी कर सकेगी।

यह इलेक्ट्रिक कार दिल्ली से अहमदाबाद तक की दूरी सिर्फ सिंगल चार्ज पर तय कर सकती है। कंपनी का कहना है कि इसमें 200kWh का बैटरी पैक होगा। इस तरह सिंगल चार्ज में ये 1,200 किमी की दूरी तय करने में सक्षम होगी। इंडिया में 1,000 किमी से ज्यादा की रेंज वाली ये पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है।

Om Sethi

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago