Categories: Faridabad

अब मेट्रो में सफर के लिए कार्ड की नहीं होगी जरूरत,DMRC शुरू कर रहा है यह नई सुविधा

क्या आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं, तो आपको अब मेट्रो का सफर करना अब पहले की तुलना में कही अधिक आसान हो जाएगा। क्योंकि अब आपको मेट्रो से सफर के लिए टोकन लेने या स्मार्टकार्ड रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं रहेगी, अब मेट्रो में सफर के लिए आप किराये का भुगतान अपने बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से आसानी से कर सकेंगे। आपको बता दे की दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से इसके लिए लेटेस्ट ऑटोमेटिक फेयर मशीनें लगाई जा रही हैं।

अब मेट्रो में सफर के लिए कार्ड की नहीं होगी जरूरत,DMRC शुरू कर रहा है यह नई सुविधा

इस नए नियम के आने के बाद आप स्मार्ट कार्ड के अलावा, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, नियर फील्ड कम्युनिकेशन (एनएफसी), क्यूआर कोड-आधारित टिकटिंग मोबाइल फोन और पेपर क्यूआर टिकट के माध्यम से मेट्रो किराये दे सकेंगे। आपको बता दें कि इसके लिए डीएमआरसी ने चौथे चरण के दौरान 44 स्टेशनों पर स्वचालित किराया संग्रह यानी AFC सिस्टम इंस्टॉल करना शुरू कर दिया है,इससे जल्दी ही आपको ये सुविधा मिलेगी।इसके साथ ही मौजूदा स्टेशन पर लगे एएफसी गेटों को भी अपडेट किया जाएगा ।

डीएमआरसी के एक अधिकारी दारा बताया कि नए सिस्टम में कैशलेस और ह्यूमन एरर फ्री ट्रांजेक्शन के अलावा सेवाओं के अधिक डिजिटलीकरण को बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो कॉर्पोरेशन एएफसी फर्मवेयर को भी अपग्रेड कर रहा है। साथ ही यात्री अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को स्मार्ट कार्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। राजधानी में अभी सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही यह सुविधा है।

इन तरीके से दे सकेंगे किराया
स्मार्ट कार्ड
नेशनल कॉमन मॉबिलिटी कार्ड
मोबाइल आधारित एनएफसी
मोबाइल QR कोड आधारित टिकट
पेपर QR टिकट

आपको बता दें कि अभी कोच्चि और नागपुर जैसे कुछ महानगरों में यह सुविधा है,लेकिन यहां पर विशेष बैंकों के डेबिट/क्रेडिट कार्ड ही लिए जाते हैं।डीएमआरसी की प्रणाली रुपे पोर्टल के माध्यम से सभी बैंकों से लेनदेन स्वीकार करेगी।नई प्रणाली मेट्रो नेटवर्क में अधिक ‘किराया क्षेत्र’ बनाने में भी मदद करेगी।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago