Categories: FaridabadHealth

क्या! अब नही आएगी तीसरी लहर? आंकड़े कह रहे हैं यह कहानी

बताया जा रहा है की माहामारी की तीसरी लहर आने का खतरा कम होता नजर आ रहा है, जो आप सब के लिए एक खुशी की खबर है।


बीते एक दिन में महज 13,058 नए मामले सामने आए है और यह आंकड़ा बीते 231 दिनों में सबसे कम है। इसी के साथ 24 घंटो में 19,470 लोगो ने कोरोना महामारी के संक्रमण को मात दी है। ऐसा बीते डेढ़ साल में पहली बार देखने को मिला और ये बोहोत बड़ी गिरावट है। इन सब के साथ एक्टिव मामलो का आंकड़ा घट कर 1,83,118 पर आ गया है जोकि 227 दिनों में सबसे कम है।

क्या! अब नही आएगी तीसरी लहर? आंकड़े कह रहे हैं यह कहानी

इन सब के चलते और लगातार गिरावट के आने से अनुमान लगाया जा रहा ही की शायद कोरोना माहामारी की तीसरी लहर नहीं आएगी। एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था की सितंबर या अक्टूबर के महीने में तीसरी लहर आ सकती है, लेकिन हालात कुछ और बताते नजर आ रहे है।


साथ ही देश के टीका कारण ने भी राहत दी है। अभी तक देश में 98.67 से भी ज्यादा टीके लग चुके है और इस हफ्ते के अंत तक ये आंकड़ा 1 अरब तक पहुंच सकता है।
भारत सरकार ने इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य तय किया है।

कोरोना महामारी की चपेट में जो लोग आ गए है वह भी जल्दी रिकवर कर रहे और रिकवरी रेट 98.14 हो गया है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है। अभी तक पूरे देश में 3.34 करोड़ से ज्यादा लोग महामारी से रिकवर कर चुके है।

प्रतिशत के लिहाज से देखें तो कुल मामलों के मुकाबले एक्टिव केस फिलहाल 0.54% ही हैं। यह बीते डेढ़ सालों का सबसे निचला स्तर है। यही नहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से घटते हुए 1.36 फीसदी ही रह गया है। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट अब 1.11% ही बचा है। यह आंकड़ा बीते 50 दिनों में सबसे कम है।

By jatin Choudhary

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

5 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago