Categories: FaridabadIndia

हरियाणा में पेट्रोल फिर से होगा 70 रुपए लीटर, GST में लाए हरियाणा तो देश के अन्य राज्य भी ले सकेंगे फ़ैसला

हरियाणा में पेट्रोल फिर से होगा 70 रुपए लीटर, GST में लाए हरियाणा तो देश के अन्य राज्य भी ले सकेंगे फ़ैसला :- हरियाणा के साथ देश में पेट्रोल व डीजल के दाम में लगातार बढ़ोत्तरी के बीच ट्रांसपोर्ट संगठनों ने केंद्र से गंभीर पहल की मांग की है। उनके मुताबिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के तहत लाकर पेट्रो पदार्थों के दाम घटाने की दिशा में राज्य सरकारों की चिंताओं को दूर कर उन्हें विश्वास में लाते हुए केंद्र को ठोस पहल करनी चाहिए। इस पर केंद्र व राज्यों का एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने की कोशिश सही नहीं है

क्योंकि इस बढ़ोत्तरी से आम लाेगों की जेब के साथ देश की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने सफाई दी है कि केंद्र पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाकर उपभोक्ताओं काे राहत देना चाहती है, पर राज्य सरकारें ऐसा नहीं चाह रही है।

ग़ौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में हरियाणा सरकार ने पेट्रोल डीज़ल पर टैक्स लगा कर 685 करोड़ अर्जित किए

हरियाणा में पेट्रोल 104 के पार गया

मंगलवार को हरियाणा में पेट्रोल की कीमत 106 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 96.06 रुपये प्रति लीटर रहा। जबकि हरियाणा में पेट्रोल बिना टैक्स के कीमत 54 रुपये से थोड़ा ही अधिक है। ऐसे में तकरीबन 60 रुपये केंद्र उत्पाद शुल्क व राज्य सरकार वैट के रूप में आम लाेगों की जेब से निकाल रही है। यहीं हाल डीजल को लेकर भी है।

पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग

हरियाणा ट्रांसपोर्ट व ट्रक एसोसिएशन ने कहा कि ट्रांसपोर्टर के साथ आम लोग लगातार पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं, क्योंकि अधिकतम जीएसटी शुल्क 28 फीसद तक ही हो सकता है। ऐसे में पेट्रोल का दाम बमुश्किल 70 रुपये ही होगा, लेकिन राज्य व केंद्र सरकारें इस विषय को अभी तक फुटबाल बनाकर रखा हुआ है।

वहीं, इनके दाम आसमान छू रहे हैं। स्थिति यह कि कुछ माह की बढ़ोत्तरी के कारण माल ढुलाई की लागत 30 फीसद बढ़ गई है। इसका असर उपभोक्ताओं और ट्रांसपोर्टरों की जेब पर पड़ रहा है।

केंद्र का काम है सहमति बनाए

हरियाणा ट्रांसपोर्ट व ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह केंद्र का काम है कि जिस प्रकार उसने राज्य सरकारों के साथ सहमति बनाकर जीएसटी कानून को लागू कराया उसी तरह पेट्रो पदार्थों को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।

उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सबसे पहले केंद्र सरकार को अपने उत्पाद शुल्क में कटौती करनी चाहिए तथा भाजपा शासित राज्यों में भी वैट कटौती की पहल होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में दूसरे दलों द्वारा शासित राज्य सरकारों पर भी इसका नैतिक दबाव बढ़ेगा। इस संबंध में उन्होंने हरियाणा सरकार से भी ठोस पहल की मांग की है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago