दुनिया का सबसे बड़े काव्य की रचना महर्षि बाल्मीकि ने की: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर


केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि ने विश्व में लोगों को अच्छाई के मार्ग चलने का प्रेरणा का स्रोत कहा जा सकता है। महर्षि वाल्मीकि ने समाज निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए सबसे बड़े काव्य की रचना की है। उनके द्वारा लिखी की गई रचनाएं आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।


भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज बुधवार को स्थानीय सेक्टर- 12 के कन्वेंशन हॉल में नगर निगम द्वारा सफाई योद्धाओं के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह को में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के बारे में जितना भी बोला जाए वह कम है। महर्षि बाल्मीकि स्वच्छता प्रेमी थे। उन्होंने हमेशा स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने बुराई का मार्ग छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का रास्ता दिखाया। महर्षि वाल्मीकि ने हमेशा लोगों को जागरूक किया। वे हमेशा रामायण ग्रंथ काव्य के माध्यम से जागरूक करते रहेंगे।

दुनिया का सबसे बड़े काव्य की रचना महर्षि बाल्मीकि ने की: केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर


केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके द्वारा रचित काव्य की नीतियों का अनुसरण करके उन पर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का काम कर रहे हैं।


उन्होंने देश में भ्रष्टाचार, दुराचार के मार्ग को खत्म करके अच्छाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचारियों और दुराचारियों को दंडित करने का काम कर रहे हैं। जैसे महान सन्त महर्षि बाल्मीकि ने अधर्म पर धर्म की जीत का नारा दिया। उसी प्रकार स्वच्छता अभियान की शुरुआत प्रधान महात्मा गांधी ने 2 अक्टूबर वर्ष2014 से की थी। प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान की शुरुआत करके ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों शौचालय बनाने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि सफाई कर्मियों के लिए बीट तैयार की जाए और आगामी महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर प्रथम और द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले सफाई कर्मियों को नगद राशि का इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का शहर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान है और रहेगा।


विधायक सीमा त्रिखा ने अपने सम्बोधन में कहा कि सफाई का काम कोई आसान काम नहीं है। सफाई कर्मी दिनरात मेहनत करके शहर को स्वच्छ रखने में विशेष योगदान देते हैं। इन्हीं का अनुसरण करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। देश में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिन खर्ची और बिन पर्ची के लोगों को नौकरियां देने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है।


विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा ही सफाई कर्मियों की नीतियों का अनुसरण करके उसे क्रियान्वित करने का काम किया है। देश में हाथ से मैला ढोने का काम खत्म करने का काम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया है। महर्षि बाल्मीकि ने त्रेता युग में रामायण की रचना की थी जो आज भी हमारे सर्व समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत है।


नगर निगम के आयुक्त यशपाल ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि हिंदुस्तान के पहले कवि थे। जिन्होंने रामायण की रचना पांचवी शताब्दी ईसा पूर्व की थी। उन्होंने संस्कृत के सरलोकों का उच्चारण भी अपने मुख से तत्काल किया था। एक क्रोच पक्षी के की पीड़ा पर उन्होंने संस्कृत का पहला शब्द निकाला था। एमसीएफ कमिश्नर यशपाल ने कहा कि सफाई में बेहतर कार्य करने वाले को लोगों को हर महीने सम्मानित किया जाएगा।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के समारोह के अवसर पर महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर की सफाई बेहतर सफाई करने वाले 10 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इनमें बलकेश्वर देवी, नानक चंद, श्रीमती राजबाला, मुकेश, दीपक, श्रीमती कुसुम, प्रवीण, बलबीर, बीर और रोशनी शामिल है।


इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, उपमहापौर मनमोहन गर्ग, एमसीएफ के ज्वाइंट कमिश्नर इंद्रजीत सिंह कुलड़िया, स्वच्छता अभियान के ऑफिसर राजेंद्र सिंह दहिया, मेडिकल ऑफिसर डॉ नितीश परवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago