Categories: Featured

इस मंदिर के फर्श में जीवित है अद्भुत चमत्कार, एक बार सोने से हो जाती ये इच्छा पूरी

इस दुनिया में चमत्कारों की कमी नहीं है। किसी भी समय किसी के साथ चमत्कार हो सकता है। शादी के बाद अगर किसी जोड़े को बच्चे का सुख ना मिले तो उससे बड़ा दुखी शख्स दुनियां में कोई नहीं हो सकता। मगर आपको बता दें कि भारत के एक मंदिर में एक ऐसा चमत्कार होता है जिससे बिना संतान के लोग संतान वाले बन जाते हैं। यह मंदिर हिमाचल में बसे एक सिमस नाम के गांव में है, दूर दूर से लोग अपनी खली झोली को भरकर लेजाने के लिए आते हैं।

मात्र मंदिर के फर्श पर सोने से ही विवाहित निसंतान महिलाओं को होती है संतान की प्राप्ति। यहाँ की यह मान्यता है की जिस भी औरत को बच्चा नहीं होता वह केवल इस मंदिर के फर्श पर सोने से गर्भ धारण कर लेती है।

इस मंदिर के फर्श में जीवित है अद्भुत चमत्कार, एक बार सोने से हो जाती ये इच्छा पूरी

निसंतान लोग संतान के लिए क्या क्या नहीं करते। विविधाताओं के देश भारत में काफी कुछ ऐसा है जो वैज्ञानिक तर्कों से हट कर आस्‍था के चरम का कमाल नजर आता है। हिमाचल के सिमस में इस्थित इस मंदिर को दुनियां भर में संतानदात्री के नाम से जाना जाता है। बतादें की इस मंदिर में नवरात्र का समय सबसे ज्यादा महत्वपूण होता है। इस समय को मंदिर में सलिन्दरा उत्सव कहा जाता है, जिसका मतलब होता है सपने आना।

कहते हैं कि खुद देवी मां उनको सपनों में आकर संतान प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं और महिलाओं को संतान का सुख प्राप्त होता है। निःसंतान महिलाए अपनी सुनी गोद को भरने के लिए इस मंदिर के द्वार पर आती हैं। यहां आने वाली महिलाएं दिन रात यहां रह कर मंदिर के फर्श पर सोई हुई रहती हैं। जिससे यह माना जाता है की वह गर्भ धारण कर लेती है।

दूर-दूर से हजारों नि:संतान महिलाएं इस खास फर्श पर सोने के लिए इस मंदिर में आती हैं। मंदिर के पुराजारी और गांव वालो का यह कहना है की जो भी महिला को माता सिमसा सपने में दर्शन देकर फल देती है, उसे संतान की प्राप्ति होती है।

Om Sethi

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago