Categories: Featured

लड़की ने ऐसे इंसान से की शादी कि घर में मच गया बवाल, समाज भी नहीं अपना रहा

प्यार का कोई ठिकाना नहीं होता है। किसी भी समय प्यार हो जाता है। प्यार रंग,रूप सूरत कुछ नहीं देखता है बस हो जाता है। लेकिन समाज में रह रहे कुछ लोगों को प्यार भाता नहीं है। एक बहुत ही अजीबो गरीब प्यार का मामला सामने आया है। दरअसल, गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती से फर्रुखाबाद के रहने वाले ट्रांसजेंडर युवक ने शादी कर ली। अपनी शादी को और पुख्ता करने के लिए उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

इस कहानी को सुनकर लोग विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। हर कोई हैरान है। यहां हड़कंप मच गया है युवती के घर पर इस जानकारी से कि उनका दामाद आखिर एक ऐसा इंसान है जो इस समाज को भाता नहीं है। इस शादी से नाराज युवती के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गुलरिहा पुलिस ने ट्रांसजेंडर युवक को हिरासत में ले लिया है।

लड़की ने ऐसे इंसान से की शादी कि घर में मच गया बवाल, समाज भी नहीं अपना रहा

पुलिस का कहना है कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा उसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी। ऐसा मामला पहली बार सामने आया है क्योंकि अभी तक अमूमन आपने सुना होगा कि एक लड़का -लड़की ने अपने माता -पिता के खिलाफ जाकर शादी कर ली। लेकिन यहां मामला अलग है। गुलरिहा इलाके की रहने वाली 27 वर्षीय युवती फर्रुखाबाद में रहकर नौकरी करती है।

तकरीबन एक साल पहले उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्रुखाबाद के रहने वाली 30 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर से हुई। ट्रांसजेंडर खुद को लड़की नहीं, बल्कि लड़का मानती थी। युवती को इस बात की जानकारी भी थी लेकिन उसने अपने प्यार को खोने के डर से यह बात माता – पिता से छुपाकर रखी। ट्रांसजेंडर का कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फिलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहता है।

इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने का फैसला कर लिया। यह मामला पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बना हुआ है। लड़की के घर पर हालात मातम जैसे बने हुए हैं।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago