Categories: Faridabad

पीएम ने थपथपाई सीएम मनोहर लाल खट्टर पीठ, साथ ही हरियाणा को दी यह नई सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर की तारीफ में बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि 5 दशकों में हरियाणा को सबसे ईमानदार सीएम मिला है। इसके बाद पीएम का कहना हैं की मनोहर लाल जी को लंबे समय से जानता हूं, लेकिन सीएम के तौर पर उनकी प्रतिभा निखरकर आई है।

वह अकसर अच्छे प्रयोग करते रहे हैं।यही नहीं, कई बार तो केंद्र सरकार को भी लगता है,कभी कभी कि हमें भी ऐसे प्रयोग करने चाहिए।लंबी सोच के साथ उन्‍होंने जो नींव डाली है, वह हरियाणा के विकास के लिए बहुत कारगर होने वाली है।

इसके साथ ही पीएम ने कहना हैं कि हरियाणा को इस बार एक ऐसी सरकार मिली है, जो कि दिन रात राज्‍य के भविष्‍य के लिए सोचती है।

पीएम ने थपथपाई सीएम मनोहर लाल खट्टर पीठ, साथ ही हरियाणा को दी यह नई सौगात

वहीं, उनका कहना हैं की मैं जानता हूं, देश की मीडिया का काम ऐसी रचनात्‍मक बातों पर कम गया है, लेकिन जब कभी हरियाणा का मूल्‍यांकन होगा, तब हरियाणा की मजबूत नींव का पता चलेगा।मैं हरियाणा में बेहतर काम करने के लिए सीएम और उनकी टीम को दिल से बधाई देता हूं। पीएम ने ये सारी बातें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एम्स नई दिल्ली के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन का उद्घाटन करने के दौरान कही हैं।

आपको बता दे की पीएम मोदी का कहना हैं कि हमने झज्जर एम्स में 10 मंजिला विश्राम सदन की शुरुआत करा दी, जिसमे इसे इन्फोसिस फाउंडेशन की मदद से तैयार किया गया है।

इससे झज्जर एम्स में कैंसर रोगियों को विशेष सहूलियत मिलेगी। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड समेत कई राज्यों के लोगों इसकी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।और इस मौके पर पीएम मोदी ने इन्फोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति की तारीफ करते हुए कहा कि इस विश्राम सदन में उनके सहयोग के लिए मैं सराहना करता हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1451084211637702656?s=21

साथ ही कहा कि इस बार लाल किले से मैंने सबका प्रयास की बात कही थी। वहीं, हम जब सामूहिक प्रयास करते हैं तो फिर किसी भी काम की गति बढ़ जाती है. झज्जर एम्स में 10 मंजिला विश्राम सदन इसका उदाहरण है।


साथ ही बता दें कि आज देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्‍सीनेशन लगवाई।और साथ ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इस दौरान राज्‍य में 2.5 करोड़ लोगों को वैक्‍सीनेशन हुआ है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago