Categories: Featured

दिल्ली NCR में लीजिए अब अपना घर, मात्र 6 लाख में सरकारी रेट पर अथॉरिटी बेचने जा रही है फ़्लैट

हर कोई अपना घर लेना चाहता है। हर किसी को अपना आशिआना काफी पसंद होता है। देश की राजधानी दिल्ली में एक आशियाने की चाहत हर किसी को होती है। दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और गाजियाबाद में अपना आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की है। गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में तकरीबन 2000 फ्लैट हैं, जिन्हें बेचने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अगले कुछ दिनों के लिए स्कीम लेकर आया है।

कई लोग सस्ते दामों में अपना घर लेना चाहते हैं। उनके लिए यह ऑफर एकदम ख़ास है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अनुसार, मधुबन-बापूधाम योजना के अतिरिक्त जिले के चंद्रशिला अपार्टमेंट, कोयल एंक्लेव, इंद्रप्रस्थ योजना, वैशाली और मोदीनगर में 1955 फ्लैट बचे हुए हैं।

दिल्ली NCR में लीजिए अब अपना घर, मात्र 6 लाख में सरकारी रेट पर अथॉरिटी बेचने जा रही है फ़्लैट

यह फ्लैट रेडी टू मूव हैं यानी इन्हें खरीदिए और रहना शुरू कर दीजिए। यह भी बता दें कि इन फ्लैट की अनुमानित कीमत 6 लाख से लेकर 69.43 लाख रुपये तक है। इनमें सबसे ज्यादा फ्लैट मधुबन-बापूधाम योजना में हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सरकारी संस्थान है, ऐसे में इनके बनाए फ्लैट पर आसानी से बैंक लोन हो जाता है।

प्राधिकरण अपने परिसर में शिविर लगाए हुए है, जिनमें रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन शिविर में फ्लैट के बारे में जानकारी दी जा रही है। अगर किसी को फ्लैट पसंद आ जाता है तो तत्काल बैंक लोन मिल जाएगा। प्राधिकरण की योजना की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इन फ्लैट को लोग पहले आओ-पहले पाओ योजना के तहत खरीद सकते हैं। इसके लिए न तो कोई फार्म भरना है और न ही ड्रा के लिए कोई इंतजार करना है।

पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत इन फ्लैटों को बेचने के लिए लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में 12 और 13 अक्टूबर को आवंटन व लोन मेला लगाया था। दो दिन के दौरान जीडीए ने कुल 13 फ्लैट 2 करोड़ रुपए में बेचे थे। इससे उत्साहित जीडीए ने इसकी तिथि भी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि फ्लैट खरीदे के इच्छुक लोगों की भीड़ देखने के बाद अब जीडीए रिक्त फ्लैट बेचने के लिए इस योजना को जारी रख रहा है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago