Categories: Featured

दिल्ली/NCR के 40 लाख गाड़ियों के लिए अंतिम नोटिस, सड़क पर ज़ब्त करना शुरू, 1196 गाड़ियाँ ज़ब्त हो गयी

अगर आपका प्लान बन रहा है कि दिल्ली में गाड़ी दौड़ाई जाये तो उससे पहले यह खबर ज़रूर पढ़ लें। वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग में अब 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर भी कार्रवाई शुरू होगी। ऐसे वाहनों को अभियान चलाकर जब्त किया जाएगा। प्रदूषण बढ़ने की आशंकाओं के बीच परिवहन विभाग ने इस मामले में योजना तैयार की है।

देश समेत प्रदेश में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। विभाग ने उम्र पूरी कर चुके वाहनों के मालिकों को दूसरे राज्यों में भी पंजीकरण कराने का मौका दिया है। इसे लेकर विभाग एक माह में चार बार सार्वजनिक सूचना जारी कर चुका है।

दिल्ली/NCR के 40 लाख गाड़ियों के लिए अंतिम नोटिस, सड़क पर ज़ब्त करना शुरू, 1196 गाड़ियाँ ज़ब्त हो गयी

सुप्रीम कोर्ट ने 2018 से दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में 15 साल पुराने पेट्रोल और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के चलने पर रोक लगाई हुई है। नेशनल ग्रीन टिब्यूनल भी ऐसे वाहनों के चलने की अनुमति नहीं देता है। उस समय से यदा-कदा दिल्ली-एनसीआर में ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। वाहनों से होने वाले प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली के पर्यावरण सचिव ने गत सात जुलाई को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के साथ बैठक की थी।

परिवहन आयुक्त ने 14 जुलाई को अलग बैठक की। इसके बाद परिवहन विभाग ने पुराने वाहनों को लेकर अपनी प्रवर्तन ¨वंग और यातायात पुलिस को सूची सौंपी है। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि यह मुद्दा तमाम लोगों से जुड़ा है। मगर बढ़ रही प्रदूषण की समस्या ने सभी को चिंता में डाला हुआ है। ऐसे में ऐसे वाहनों को दिल्ली में नही चलने देने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए योजना बनाई जा रही है।

कई प्रकारों से प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। अगर किसी ने 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ी या 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल की गाड़ी चलाई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। यह सब वातावरण को साफ़ रखने के लिए किया जा रहा है।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago