अगर आप पुराने वाहनों का उपयोग कर रहे हैं तो सावधान हो जाइये। वायु प्रदूषण के खिलाफ जंग में अब 10 साल से अधिक पुराने डीजल और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों पर भी कार्रवाई शुरू हो गयी है। इतना ही नहीं बल्कि कालोनियों और बाजारों में गंदगी का पर्याय बन रहे डंप वाहनों को हटाने के लिए निगम ने अभियान शुरू कर दिया है।
प्रशासन काफी सख्त तेवरों से आगे बढ़ता जा रहा है। हर कोई हैरान है। इस अभियान के तहत हर शनिवार को वाहनों को हटाया जाएगा। वाहन मालिकों को एक सप्ताह का समय भी दिया जाएगा। अगर, फिर भी वाहन मालिक अपने खराब और जर्जर खड़े वाहन को नहीं हटाता है तो अगले सप्ताह इसे उठा लिया जाएगा।

वाहनों को अभियान चलाकर जब्त किया जा रहा है।शनिवार को वाहन पर नोटिस चस्पा कर वाहन मालिक से जर्जर वाहन को उठाने का मौका दिया जाएगा। शनिवार को करोलबाग जोन से निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है। पहले ही सप्ताह में निगम ने 50 से अधिक डंप वाहनों को उठाकर स्टोर में भेज दिया है। दिल्ली उत्तरी निगम ने हर शनिवार को डंप वाहन हटाओ दिवस के रूप में घोषित किया है।
प्रदूषण बढ़ने की आशंकाओं के बीच परिवहन विभाग ने इस मामले में योजना तैयार की है। करोलबाग क्षेत्र में सड़कों और गलियों में लंबे समय से खड़े डंप वाहनों को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस तरह के डंप वाहन पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने और यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं।
सड़कों पर खड़े डंप वाहनों को हटाने के लिए उत्तरी निगम क्षेत्र में इस तरह के और अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वाहनों को हटाने के लिए मालिकों को एक सप्ताह का समय देते हुए नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…