Categories: Featured

कूड़े में मिला 100 ग्राम सोने का सिक्का, सफाईकर्मी ने जो किया जानकार यकीन नहीं करेंगे

ऐसे कम ही लोग होते हैं जो दूसरों का भी सोचते हैं। अपने लाभ के लिए नहीं सोचते। ऐसी ही खबर है यह। दरअसल, ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की एक ईमानदार सफाईकर्मी को कूड़े में पड़ा 100 ग्राम सोने का सिक्का मिला, जिसे उसने पुलिस की मदद से उसे सौंप दिया, जिसका सिक्का गिरा था। सफाईकर्मी की ईमानदारी चर्चा में है।

सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हर कोई इनकी तारीफ कर रहा है। सफाईकर्मी मैरी, थिरुवट्टियूर गली में कई घरों से एकत्र किए गए कचरे को छांट रही थी, तभी उसे एक खनक सुनाई दी। उसने सोचा कि किसी और धातु की आवाज होगी, लेकिन उसने पाया कि वह सोने का सिक्का था।

Thumbnail image

सोने का सिक्का देख कर किसी की भी नियत खराब हो सकती है। इनकी ईमानदारी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक नागरिक गणेश रमन ने साथंगडु पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने 100 ग्राम सोने का सिक्का खो दिया है, जिसे उसने एक पुराने पॉलिथीन में पैक कर अपने बिस्तर के नीचे रखा था। उन्होंने कहा कि अगर यह किसी तरह उनके घर के कूड़ेदान में गिर जाता या निगम के कूड़ेदान में पहुंच जाता तो मिलना मुश्किल था।

सफाईकर्मी मैरी, थिरुवट्टियूर गली में कई घरों से एकत्र किए गए कचरे को छांट रही थी। उस समय पुलिस ने स्थापित सीसीटीवी कैमरों में दृश्यों को देखा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि आयुध पूजा समारोह की सफाई के दौरान पैक किए गए सिक्के को कचरे के डिब्बे में फेंक दिया गया था। रमन और उनके परिवार ने स्थानीय सफाई पर्यवेक्षक से भी संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

पुलिस और रमन उस समय हैरान रह गए, जब मैरी सोने का सिक्का सौंपने के लिए पुलिस स्टेशन में चली गई, जो अंतत: उसके असली मालिक को वापस कर दी गई।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago