Categories: Crime

मिनी स्वीट हाउस पर हुई दिन दहाड़े फायरिंग, मामले की छानबीन कर रही पुलिस

फरीदाबाद में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए फरीदाबाद पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन अपराधी अपने अपराधिक मंसूबों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे और दिनदहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। फरीदाबाद में बढ़ते अपराध की कड़ी में आज फरीदाबाद के सेक्टर 22 इलाके में मिनी स्वीट हाउस पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई।

इस घटना को अंजाम देने के लिए दो युवक बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने मिनी स्वीट हाउस के सामने आकर गोली चलाई और फरार हो गए। गनीमत यह रही कि गोली होटल के मालिक या होटल में काम कर रहे किसी भी कर्मी को नहीं लगी जिससे कोई भी हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

मिनी स्वीट हाउस पर हुई दिन दहाड़े फायरिंग, मामले की छानबीन कर रही पुलिस

इस पूरी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले को लेकर एसीपी दलबीर सिंह ने बयान दिया है कि फिलहाल इस अपराधिक घटना के पीछे आपसी रंजिश या किसी अन्य कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है।

लेकिन पुलिस हितेल मालिक एवं अन्य लोगों से पूछताछ कर सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों का पता लगाया जा रहा है। जिसके चलते जल्द ही इस अपराधिक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

मिनी रेस्टोरेंट के मालिक या किसी भी कर्मचारी का इस पूरी घटना पर कोई बयान सामने नहीं आया है जिससे इस मामले के पीछे के कारण स्पष्ट हो सके लेकिन पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की कार्यवाही में जुट गई है।

इस पूरे मामले में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है लेकिन अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े इस प्रकार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देना फरीदाबाद वासियों के मन में डर पैदा कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर इस प्रकार दिन दहाड़े अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिए जाने से अन्य अपराधियों के हौसले भी बुलंद हो सकते हैं इसलिए जरूरत है कि फरीदाबाद पुलिस जल्द से जल्द इन अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें ताकि फरीदाबाद में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago