Categories: Featured

छात्र का जवाब पढ़कर कोमा में पहुंचा शिक्षक! सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टूडेंट की Answer Sheet

हम सोशल मीडिया के ज़माने में रह रहे हैं। किसी भी चीज को यहां वायरल होने में समय नहीं लगता है। सोशल मीडिया के जमाने में छोटी से छोटी चीज भी वायरल हो जाती है। इन दिनों बच्चे की एक्जाम की आंसर सीट इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वैसे टेस्ट सीट में जिस तरह से आंसर लिखा गया है उसके बाद वायरल होना तो इसे बनता ही था। क्योंकि छात्र ने सवाल का जवाब बेहद दिलचस्प तरीके से दिया है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

कई बार ऐसे आंसर्स स्टूडेंट लिख आते हैं जिन्हे पढ़कर शिक्षक भी हैरान रह जाते हैं। छात्र ने आंसर शीट में ऐसी-ऐसी बातें लिखी है जिसे पढ़कर आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

छात्र का जवाब पढ़कर कोमा में पहुंचा शिक्षक! सोशल मीडिया पर वायरल हुई स्टूडेंट की Answer Sheet

ऐसे कई विद्यार्थी होते हैं कि जब उन्हें आंसर समझ नहीं आ रहा होता है तो वह कुछ भी बनाकर लिख आते हैं। एग्जाम में बच्चे से भाखड़ा नांगल परियोजना से जुड़ा एक सवाल पूछा गया था।

ऐसे में बच्चे ने शुरुआत में तो लिखा कि डैम सतलज नदी पर बना हुआ है लेकिन जैसे-जैसे वह आगे लिखता गया उसे पढ़कर आपकी हंसी छूट सकती हैं।

छात्र अपने आंसर को सरदार पटेल से लेकर पंडित जवाहरलाल नेहरू और गुलाब की खेती से लेकर लंदन, जर्मनी और वर्ल्ड वार, तक ले गया जो हर किसी के समझ से बाहर है।

इस आंसर की सबसे खास बात यह है कि बच्चा शुरुआत में डैम के बारे में बात करता है फिर बीच में कुछ भी लिख देता है और उसके बाद अंत में वह वापस पंजाब और सतलज नदी से होते हुए डैम के बारे में बता देता है और इस तरह से पूरा अपना आंसर कंप्लीट कर देता है।

बच्चे द्वारा लिखा गया जवाब :

  • भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।
  • सतलज नदी पंजाब में है।
  • पंजाब सरदारों का देश है।
  • सरदार पटेल भी एक सरदार थे।
  • उन्हें भारत का लौह पुरुष भी कहा जाता है।
  • लोहा टाटा में बनता है।
  • लेकिन टाटा हाथ से किया जाता है।
  • और कानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरु भी कानून जानते थे।
  • उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।
  • चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था।
  • गुलाब 3 किस्म के होते हैं।
  • पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है।
  • गुलाबरी बहुत मीठा होता है।
  • मीठी तो चीनी भी होती है।
  • चीनी अक्सर चींटी खाती है।
  • हाथी को चींटी से सख्त नफरत है।

  • लंदन का हाथी बहुत विख्यात है।
  • लंदन जर्मनी के पास है और जर्मनी का वार फेमस है।
  • वार 8 तरह के होते हैं सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार, और वर्ल्ड वार।
  • वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं।
  • खतरनाक तो शेर भी होता है।
  • शेर का भी मन होता है।
  • मन बहुत चंचल होता है।

  • चंचल मेरे पीछे बैठती है।
  • चंचल मधुबाला की छोटी बहन है।
  • मधुबाला ने फिल्म ‘शक्ति’ में काम किया था।
  • शक्ति मुट्ठी में होती है।
  • छोटे-छोटे झगड़ों में मुट्ठी बांधकर मारने का शौक पंजाबियों को होता है।
  • पंजाबी पंजाब में रहते हैं और पंजाब में ही भाखड़ा नांगल डैम है।
Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago