हरियाणा रोडवेज के बेड़े में आई 809 बस,यात्रियों का सफर होगा आसान – मंत्री मूलचंद शर्मा

हरियाणा के परिवहन, खनन तथा कौशल विकास विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के लोगों को यातायात की और अधिक बेहतर सेवाओं के लिए परिवहन विभाग के बेड़े में 809 बसों की खरीद की गई हैं। मार्च माह तक और भी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। परिवहन एवं खनन मंत्री हिसार में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा रोडवेज के बेड़े में आई 809 बस,यात्रियों का सफर होगा आसान - मंत्री मूलचंद शर्मा


परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और रोडवेज के सिस्टम को और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही सभी डिपो में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड जारी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान कार्ड को स्कैन करने से उनकी यात्रा का किराया कट जाएगा। इसके अलावा यात्री कैश देकर भी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 11 अतिरिक्त बस अड्डों को चालू किया जाएगा। हिसार के बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खनन क्षेत्र में नई भावनाओं के साथ-साथ पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रदेश में माइनिंग माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों के 450 करोड़ रुपये के चालान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 माइनिंग साइट की ऑक्शन की गई है। करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, दादरी तथा महेंद्रगढ़ में खनन संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद लोगों को वाजिब दाम पर निर्माण सामग्री मिलेगी।
क्रमांक 2021


प्रदेश में खनन क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था लागू, माइनिंग माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago