Categories: Faridabad

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने निकाले अनोखे उपाय

फरीदाबाद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के आंकड़ों के कारण जिला प्रशासन के सामने कई चुनौतियां पैदा हो रही है क्योंकि फरीदाबाद में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या असामान्य गति से बढ़ रही है और पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मौत भी फरीदाबाद जिले में ही देखने को मिली है।

फरीदाबाद में एक कैदी से लेकर पुलिसकर्मी और न्यायिक परिसर से लेकर नगर निगम कर्मचारी तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जिसके चलते सभी विभागों में आवश्यकता अनुसार सुरक्षा के उपायों को अपनाया जा रहा है ताकि इस घातक वायरस की चपेट में आने से बचा जा सके।

सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने निकाले अनोखे उपाय

कुछ दिनों पहले देखने को मिला था कि फरीदाबाद में कुछ पुलिसकर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके चलते अब फरीदाबाद पुलिस आयुक्त केके राव द्वारा सभी पुलिस थानों में पब्लिक डीलिंग और जनता के बीच जाते समय सभी पुलिसकर्मियों को अधिक सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के चलते फरीदाबाद के बीते कई हफ्तों से थानों एवं पुलिस चौकियों में पब्लिक डीलिंग के समय सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहीं उपाय किए जा रहे हैं पब्लिक डीलिंग के समय जनता और पुलिसकर्मी के बीच दूरी बनाने के लिए पुलिसकर्मी सभी उपाय अपना रहे हैं। जिससे संक्रमण से बचाव करते हुए कानूनी कार्यवाही को भी जारी रखा जा सके।

पुलिस कर्मियों द्वारा इस प्रकार सुरक्षा के उपाय अपनाए जाने से जनता और पुलिस विभाग दोनों को लाभ मिल रहा है क्योंकि फरीदाबाद में इस समय को कोरोना वायरस उस स्थिति में है जहां पर यह पता लगाना संभव नहीं हो पा रहा है कि कौन व्यक्ति कहां से संक्रमित हुआ है।

वही आज देखने को मिला की डीसीपी सेंट्रल मुकेश मल्होत्रा ने अपने कार्यालय में जब सैन्ट्रल् जोन के एसीपी एवं थाना प्रबंधक की मीटिंग ली तो उनके द्वारा भी सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए टेबल पर शील्ड का उपयोग किया गया। मीटिंग में डीसीपी द्वारा इस संकटकाल में पुलिस कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे काम की तारीफ की।

बता दे की वर्तमान में फरीदाबाद में करीब 2000 मामले सामने आ चुके हैं और 50 के करीब लोग इस घातक वायरस की चपेट में आने से अपनी जान गवा चुके हैं और सैकड़ों नए मरीजों के साथ रोजाना यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है जिस पर लगाम लगाने के लिए सभी सरकारी विभाग एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago