Categories: Featured

दो लाख में पत्नी को बेचकर पत‍ि ने खरीद ल‍िया महंगा स्मार्टफोन, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

महिलाओं के खिलाफ अपराध कम नहीं हो रहे हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जिन्हे सुनकर इंसान हक्का-बक्का हो जाता है। एक तरफ हम हर मुमकिन मंच पर महिलाओं के लिए समान अधिकार और सम्मान की मांग कर रहे हैं, दूसरी तरफ हमारे समाज में कहीं-कहीं इतना पिछड़ापन, गरीबी है कि लड़के 17 साल की उम्र में शादी भी कर रहे हैं और महीने भर में बीवी को बेचकर पैसे भी कमा ले रहे हैं।

शादी के दो महीने बाद अपनी पत्नी को 55 वर्षीय व्यक्ति को बेचने के आरोप में 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूली शादी शुदा कपल की कहानी सामने आई है जहां 17 साल की उम्र के पति ने 26 साल की बीवी को एक 55 साल के आदमी को बेच दिया।

दो लाख में पत्नी को बेचकर पत‍ि ने खरीद ल‍िया महंगा स्मार्टफोन, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

सुनकर ही हैरानी होती है कि ऐसा भी हो सकता है? इतना ही नहीं जब पुलिस लड़की को वापस लाने पहुंची तो जिस गांव में उसे बेचा गया था वहां के लोग पुलिस का इसलिए विरोध करने लगे क्योंकि लड़की को एक लाख से ज्यादा दाम देकर खरीदा गया था। सोचकर ही मन कचोटता है और मन में सवाल भी उठते हैं कि क्या हम ऐसे समाज को कभी बदल पाएंगे। 17 वर्षीय किशोर की शादी इसी साल जुलाई में एक 26 वर्षीय लड़की से हुई थी।

अगस्त में ये नवविवाहित जोड़ा काम की तलाश में रायपुर और झांसी होते हुए राजस्थान के बारन जिला पहुंचा जहां किशोर को ईट भट्टी में काम मिल गया। वहीं काम के दौरान उसने इस बुजुर्ग से बातचीत की और अपनी पत्नी को 1 लाख 80 हजार रुपए में बुजुर्ग को बेच दिया। ये पैसे उसने खाने पीने और स्मार्ट फोन खरीदने में खर्च कर किए।

युवक ने महज एक स्मार्टफोन के खातिर अपनी पत्नी का सौदा कर लिया। अपनी पत्नी को बेचकर किशोर वापस अपने गांव लौट कर आ गया। उसके लौटने के बाद जब लड़की के परिवार वालों ने उससे लड़की के बारे में पूछा तो उसने सबको ये बताया कि वो उसे छोड़कर चली गई।

Om Sethi

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago